Maruti, TATA या Nissan; कौन है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, कीमत इतने से शरू
Affordable Automatic Cars: ट्रैफिक में मैनुअल कार चलाना काफी थकान भरा हो सकता है। ऐसे में हम आपको यहां 5 सबसे सस्ती ऑटमैटिक कारों के बारे में बताएंगे। ...और पढ़ें
-1783428075849_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सड़कों पर हर दिन ट्रैफिक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में शहर के अंदर मैनुअल कार चलाना काफी थकाऊ काम जैसा लगने लगता है। यहीं पर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारें मददगार साबित होती हैं। यहां आप आपको 10 लाख से कम बजट में आने वाली सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारों के बारे में बताएंगे।
Nissan Magnite
यह आज के समय में भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV में से एक है। यह Renault Kiger जैसी ही है और इसमें इंजन के विकल्प भी एक जैसे हैं। Magnite का Visia AMT मॉडल सबसे किफायती या यूं कहें सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.24 लाख रुपए है। इस कार में 6 एयरबैग्स, TPMS, केबिन एयर-प्यूरीफायर, हैलोजन हेडलाइट्स, आगे और पीछे की पावर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Suzuki Fronx
इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है। इसके महंगे वेरिएंट्स में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प आप चुन सकते हैं। इस कार में 6 एयरबैग, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपए है।
Renautl Kiger
Kiger में 10 लाख रुपए से कम कीमत में दो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। पहला 72hp इंजन के साथ 5-स्पीड AMT है और दूसरा 100hp टर्बो-चार्ज्ड इंजन के साथ ज्यादा स्मूथ गियरबॉक्स है। Kiger का Evolution वेरिएंट सबसे सस्ता AMT मॉडल है। इस कार में 6 एयरबैग्स, कीलेस एंट्री, रियर वेंट्स के साथ मैनुअल AC और LED टेल-लैंप्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत
खबरें और भी
Hyundai Exter
2026 के Facelift मॉडल के साथ Hyundi Exter के पेट्रोल-AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत में कुछ कटौती की गई थी। इस अपडेटेड Exter में 83hp वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार के इसके HX3 ट्रिम से 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलना शुरू हो जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6,94,600 रुपए है।
TATA Punch
इस कार के Pure+ वेरिएंट से 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलना शुरू हो जाता है। बता दें कि, 10 लाख रुपए से कम कीमत में Punch के CNG-AMT वेरिएंट का विकल्प भी मिलता है। साथ ही, इसमें 6 एयरबैग और डिफॉगर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.66 लाख रुपए है।