2 सिलेंडर के साथ आती हैं ये 6 CNG Cars, देती है 28km तक का माइलेज
अगर आप ऐसी कार की तलाश में हैं जिसमें डुअल सीएनजी सिलेंडर मिलने के साथ भी भरपूर बूट स्पेस भी मिले इतना ही नहीं वह ज्यादा से ज्यादा माइलेज भी दें तो यह खबर आपको लिए ही है। हम यहां पर आपको ऐसी 6 कारों के बारे में बता रहे हैं जो दो सीएनजी सिलेंडर के साथ आती है और 28 km/kg तक का माइलेज देती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल के समय में हर कोई ऐसी कार खरीदना पसंद कर रहा है, जो ज्यादा से ज्यादा माइलेज दें। इसकी वजह से लोग सीएनजी की गाड़ियों को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह गाड़ियां एक किलो सीएनजी में 25 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज देती है, जिसकी वजह से लोगों का फ्यूल पर लगने वाला खर्च काफी कम हो जाता है। हम यहां पर आपको ऐसी 5 गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो डुअल सीएनजी सिलेंडर के साथ आती है और उनमें बूट स्पेस भी काफी ज्यादा मिलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
1. Tata Tiago CNG
टाटा मोटर्स अपनी Tiago CNG को दो सीएनजी सिलेंडर के साथ ऑफर करती है। यह एक किलोग्राम सीएनजी में 26.49km तक का माइलेज दे सकती है। कंपनी इसे 5.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर ऑफर करती है।
2. Hyundai Grand i10 Nios CNG
हुंडई इंडिया की Hyundai Grand i10 Nios CNG को दो सीएनजी सिलेंडर के साथ ऑफर किया जाता है। यह एक किलोग्राम सीएनजी में 27 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इसे भारत में 8.38 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया जाता है।
3. Hyundai Aura CNG
हमारी इस लिस्ट में तीसरी कार Hyundai Aura CNG है, इसे भी दो सीएनजी सिलेंडर के साथ ऑफर किया जाता है। यह एक किलोग्राम सीएनजी में 28 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इसे भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 9.11 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है।
4. Tata Altroz CNG
टाटा मोटर्स की इस कार को भी डुअल सीएनजी सिलेंडर के साथ पेश किया जाता है। यह एक किलोग्राम सीएनजी में 26.2 किमी तक का माइलेज दे सकती है। भारतीय बाजार में Altroz CNG को 7.59 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया जाता है।
5. Tata Tigor CNG
हमारी इस लिस्ट में अगली कार भी टाटा मोटर्स की है। यह Tigor CNG है, जिसे डुअल सीएनजी सिलेंडर के साथ ऑफर किया जाता है। यह एक किलोग्राम सीएनजी में 26.49 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.44 लाख रुपये है।
6. Hyudai Exter CNG
हमारी इस लिस्ट में आखिरी कार Hyudai Exter CNG है। यह डुअल सीएनजी सिलेंडर वाली कार एक किलोग्राम CNG में 27.1 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इसकी भारत में कीमत 8.64 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 3 कारें, देती हैं 34.43km तक का माइलेज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।