Toyota Innova Crysta के बेस वेरिएंट को ले आएं घर, छह लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI
वाहन निर्माता Toyota की ओर से एमपीवी सेगमेंट में Toyota Innova Crysta को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इसके बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इ ...और पढ़ें

HighLights
इनोवा क्रिस्टा बेस वेरिएंट 6 लाख डाउन पेमेंट पर
17.43 लाख के लोन पर 28051 रुपये मासिक EMI
7 साल में कुल 29.56 लाख रुपये का भुगतान
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एमपीवी सेगमेंट में Toyota Innova Crysta को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन है, तो छह लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Toyota Innova Crysta कीमत
Toyota की ओर से Innova Crysta के बेस वेरिएंट के तौर पर 2.4 GX 8 Str को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 2.46 लाख रुपये आरटीओ और करीब 1.05 लाख रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इस एमपीवी के लिए टीसीएस चार्ज के तौर पर करीब 20 हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद Toyota Innova Crysta की ऑन रोड कीमत करीब 23.43 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
छह लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट 2.4 GX 8 Str को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में छह लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 17.43 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 17.43 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 28051 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 17.43 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 28051 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Toyota Innova Crysta 2.4 GX 8 Str के लिए करीब 6.12 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 29.56 लाख रुपये हो जाएगी।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
Toyota की ओर से Innova Crysta को एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। टोयोटा की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Kia Carens Clavis जैसी बजट एमपीवी कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे Mahindra Scorpio, Mahindra XUV 700, MG Hector, Tata Safari जैसी एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।