Toyota Rumion के बेस वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर
Car Finance Plan: टोयोटा की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Rumion को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Dow ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Toyota की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में Toyota Rumion को ऑफर किया जाता है। टोयोटा की इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Toyota Rumion कीमत
टोयोटा की ओर से रुमियन को बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.51 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.05 लाख रुपये आरटीओ और करीब 51 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद एमपीवी की ऑन रोड कीमत करीब 12.18 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.18 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 10.18 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 16379 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 10.18 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16379 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Toyota Rumion के लिए करीब 3.58 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 15.75 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Toyota की ओर से Rumion को बजट एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Kia Carens, Nissan Gravite, Renault Triber जैसी बजट एमपीवी कारों के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।