Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टायर की ये मामूली सी दरार है खतरे की घंटी, सड़क पर चलने से पहले जान लें टायर खराब होने की असली कारण

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 10:00 AM (IST)

    भारत में हर रोज सड़क हादसे होते हैं जिनका मुख्य कारण वाहन के टायरों की अनदेखी करना भी होता है। लापरवाही के कारण टायर में किस तरह की परेशानी आ जाती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर रोज बड़ी संख्‍या में सड़क हादसे होते हैं, जिनका मुख्‍य कारण लोगों की लापरवाही होती है। कई बार लोग अपनी कार के टायर पर ध्‍यान नहीं देते और खराब होने के बाद भी उनका उपयोग करते रहते हैं। कार के टायर में क्रैक आने का क्‍या कारण होता है। किस तरह से इस परेशानी से बचा जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    टायर में क्रैक होते हैं खतरनाक

    किसी भी तरह के वाहन में टायर उपयोग सबसे महत्‍वपूर्ण होता है। लेकिन अधिकतर लोग कार के टायर की सही तरह से देखभाल नहीं कर पाते। जिससे टायर में कुछ समय के बाद क्रैक आ जाते हैं। यह भले ही काफी छोटे हों, पर यह काफी ज्‍यादा खतरनाक भी हो सकते हैं।

    कहां से होता है क्रैक

    गाड़ी के टायर में सबसे ज्‍यादा क्रैक आने का खतरा साइड वॉल पर होता है। टायर के साइड वॉल पर अगर हल्‍की दरारें आ जाएं तो लापरवाही के कारण यह बड़ी भी हो सकती है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके अलावा टायर में क्रैक के कारण हवा जल्‍दी जल्‍दी निकलने लगती है। जिस कारण एवरेज पर भी बुरा असर होता है।

    कम उपयोग से भी आते हैं क्रैक

    अगर कार को काफी कम चलाया जाता है और अक्‍सर कार को एक ही जगह पर खड़ा रखा जाता है, तो भी गाड़ी के टायर में क्रैक आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा तब होता है जब टायर उपयोग में नहीं आते हैं और लंबे समय तक एक ही जगह खड़े रहने के कारण रबड़ सूखने लगती है।

    कब आते हैं क्रैक

    किसी भी क्‍वालिटी के टायर के साथ लापरवाही बरती जाए तो नुकसान होता है। अक्‍सर मौसम और टायर के घिसने के कारण क्रैक आ जाते हैं। लेकिन कई और भी कारण होते हैं, जिनके कारण टायर में क्रैक आने का खतरा बढ़ जाता है।

    क्‍या है समाधान

    अगर आपकी कार के टायर में भी क्रैक आ जाएं तो फिर इनको पूरी तरह से ठीक नहीं करवाया जा सकता। कुछ लोग ऐसे टायर को ठीक करते हैं, लेकिन यह ज्‍यादा लंबे समय तक नहीं चल पाते। ऐसे में इनको बदल कर नए टायर का उपयोग करना ही एकमात्र समाधान होता है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kylaq Vs Tata Nexon: फीचर्स, इंजन और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर

    क्या कार के टायर में दरार आने पर उसे बदलना ही एकमात्र सुरक्षित उपाय है?