Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vinfast VF7 vs Tata Harrier EV: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV आपके लिए बेहतर?

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 06:00 AM (IST)

    Vinfast VF7 vs Tata Harrier EV वियतनाम की VinFast ने भारत में VF7 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है जिसमें बेहतरीन फीचर्स और लंबी रेंज है। वहीं Tata Motors ने Harrier EV को उतारा है। VinFast VF7 की शुरुआती कीमत 20.89 लाख रुपये है जबकि Tata Harrier EV की 21.49 लाख रुपये। VF7 में 59.6 kWh और 70.8 kWh के बैटरी पैक हैं जो 532 किमी तक रेंज देते हैं।

    Hero Image
    VinFast VF7 या Tata Harrier EV कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर?

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। हाल ही में वियतनाम की कंपनी VinFast ने भारत में कदम रखते हुए अपनी मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV VF7 लॉन्च की है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स और लॉन्ग रेंज के साथ लेकर आया गया है। वहीं, हाल ही में Tata Motors ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को लॉन्च किया है। दोनों (Vinfast VF7 vs Tata Harrier EV) ही SUVs दमदार फीचर्स, पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार रेंज का दावा करती हैं। आइए विस्तार में इनके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vinfast VF7 vs Tata Harrier EV: कीमत

    पैरामीटर VinFast VF7 Tata Harrier EV
    कीमत ₹20.89 लाख – ₹25.49 लाख ₹21.49 लाख – ₹30.23 लाख
    बैटरी पैक 59.6 kWh और 70.8 kWh 65 kWh और 75 kWh
    पावर 174 bhp (बेस) – 354 bhp (AWD) 235 bhp (RWD) – 390 bhp (AWD)
    रेंज 438 किमी – 532 किमी 627 किमी (MIDC)
    चार्जिंग डिटेल्स जारी नहीं 120 kW DC फास्ट चार्जिंग

    20%-80% चार्ज ~30 मिनट

    मुख्य फीचर्स • 12.9-इंच टचस्क्रीन

    • पैनोरामिक सनरूफ

    • Level-2 ADAS

    • वायरलेस चार्जिंग

    • वेगन-लेदर सीट्स

    • 14.5-इंच टचस्क्रीन

    • JBL ऑडियो सिस्टम

    • वेंटिलेटेड सीट्स

    • V2L और V2V चार्जिंग

    • 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग

    स्पेशल ऑफर 2028 तक मुफ्त चार्जिंग

    3 साल फ्री सर्विस

    10 साल/2 लाख किमी वारंटी

    ब्रांड ट्रस्ट और सुरक्षा पर फोकस
    1. VinFast VF7 को 20.89 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत लॉन्च की गई है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपये (AWD) तक जाती है। इसके साथ कंपनी ग्राहकों को 2028 तक मुफ्त चार्जिंग, 3 साल की मुफ्त सर्विसिंग और 10 साल/2 लाख किमी की वारंटी भी दे रही है। एक नए ब्रांड के लिए यह ऑफर्स ग्राहकों को भरोसा दिलाने का काम करेंगे।
    2. Tata Harrier EV की कीमत थोड़ी ज्यादा है। इसकी शुरुआत एक्स-शोरूम 21.49 लाख रुपये से होती है और टॉप-एंड AWD वर्जन 30.23 लाख रुपये तक जाता है। यहां Tata के पास ब्रांड का भरोसा और पहचान है, जो कई खरीदारों के लिए सबसे बड़ा फैक्टर बनता है।

    Vinfast VF7 vs Tata Harrier EV: बैटरी और रेंज

    1. VinFast VF7 में दो बैटरी पैक 59.6 kWh और 70.8 kWh दिया गया है। इसका बेस वेरिएंट 174 bhp की पावर और AWD वेरिएंट 354 bhp की पावर जनरेट करता है। इसी तरह से यह 438 किमी से 532 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है।
    2. Tata Harrier EV में दो बैटरी पैक दी गई है, जो 65 kWh और 75 kWh है। इसका RWD वेरिएंट 235 bhp की पावर और AWD वेरिएंट 390 bhp की पावर जनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक SUV सिंगल चार्ज 627 किमी तक की रेंज देती है। यह महज 6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। यह 120 kW DC फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 30 मिनट में 20%-80% चार्ज हो जाती है।

    Vinfast VF7 vs Tata Harrier EV: फीचर्स

    1. VinFast VF7 को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। इसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन, पैनोरामिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, वायरलेस चार्जिंग और वेगन-लेदर सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    2. Tata Harrier EV को भी कई बेहतरीन प्रीमियम फीचर्स के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसमें 14.5-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, JBL ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्यूरीफायर और OTA अपडेट्स और V2L और V2V चार्जिंग फीचर्स दिए जाते हैं। इसे Bharat NCAP क्रैश में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।