Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Volkswagen Virtus के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan: वाहन निर्माता फॉक्‍सवैगन की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Volkswagen Virtus को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस कार के बेस वेरिएं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Volkswagen की ओर से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए Virtus को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली इस मिड साइज सेडान कार के बेस वेरिएंट को अगर खरीदने के लिए दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट की जाती है तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Volkswagen Virtus Price

    Volkswagen की ओर से Virtus के बेस वेरिएंट के तौर पर Comfortline को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस मिड साइज सेडान कार के बेस वेरिएंट को 10.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 10.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.05 लाख रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 45 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इस पर करीब 10 हजार रुपये का टीसीएस चार्ज भी देना होगा। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 12.10 लाख रुपये हो जाती है।

    दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर फॉक्‍सवैगन Virtus के बेस वेरिएंट Comfortline को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.10 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 10.10 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 16251 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी Car

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 10.10 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16251 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Volkswagen Virtus के बेस वेरिएंट Comfortline के लिए करीब 3.55 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 15.65 लाख रुपये हो जाएगी।

    किनसे होता है मुकाबला

    Volkswagen की ओर से Virtus को मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Skoda Slavia, Hyundai Verna, Honda City जैसी कारों के साथ होता है।

    क्या Volkswagen Virtus को EMI पर खरीदना एक महंगा सौदा है?