Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई, दिल्ली या बेंगलुरु नहीं: भारत के इस शहर में मिल रहा है सबसे महंगा पेट्रोल, जानें कीमत

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 06:33 PM (IST)

    Most Expensive Petrol: भारत में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा मिल रहा है। इसकी वजह तेलंगाना सरकार द्वारा पेट्रोल पर ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच का युद्ध आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि दोनों देश एक समझौते पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, Strait of Hormuz की नाकेबंदी के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से भारत में पिछले महीने पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए।

    क्या है पेट्रोल की कीमत?

    इस समय देश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर चल रही है जबकि डीजल 95 रुपए प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में अलग-अलग राज्यों के हिसाब से डीजल-पेट्रोल की कीमतें बदलती रहती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर में पेट्रोल की कीमत इस समय सबसे ज्यादा है?

    कैसे तय होती है कीमत?

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई चीजों के आधार पर तय होती हैं। इनमें कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें, एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाना वाला वैट (Value Added Tax) शामिल हैं। VAT की वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं।

    जहां कुछ राज्य कम वैट लगाते हैं तो वहीं कुछ अन्य राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर ज्यादा वैट वसूलती हैं। यही वजह है कि देश के महानगरों में भी पेट्रोल की कीमतें एक जैसी नहीं होती हैं।

    भारत के महानगरों में पेट्रोल

    कई लोगों को लगता होगा कि देश की राजधानी दिल्ली, बेंगलुरु या फिर आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा मिलता है। हालांकि, ऐसा नहीं है क्योंकि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए प्रति लीटर है जबकि बेंगलुरु में यह 110.89 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 111.21 रुपए प्रति लीटर है।

    खबरें और भी

    कहां है सबसे महंगा पेट्रोल?

    भारत में सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद में मिल रहा है जहां इसकी कीमत 115.29 से लेकर 117.11 रुपए प्रति लीटर है (खबर लिखे जाने तक)। हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है और तेलंगाना सरकार पेट्रोल पर 35.20 प्रतिशत वैट लगाती है। यही वजह है कि इस शहर में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है।

    यह भी पढ़ें- Maruti, TATA या Hyundai: कौन है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, कीमत 10 लाख से भी कम