स्कूटर में इंजन ऑयल डालते ही क्यों पड़ जाता है काला? क्या हैं बड़े कारण
भारत में हर महीने बड़ी संख्या में लोग स्कूटर को खरीदते हैं। जिनमें से कई स्कूटर काफी जल्दी खराब हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण इंजन ऑयल जल्दी खराब ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर रोज लाखों लोग स्कूटर का उपयोग करते हैं। इनमें से कई स्कूटर काफी कम समय में ही खराब हो जाते हैं। किस तरह की लापरवाही इंजन ऑयल के साथ करने के कारण स्कूटर जल्दी खराब हो जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
करते हैं लापरवाही
बाजार में हर रोज हजारों की संख्या में स्कूटर की बिक्री की जाती है। इनमें से कई स्कूटर काफी कम समय में ही खराब हो जाते हैं और उनके इंजन को ठीक करवाने में खर्चा भी होता है। स्कूटर के इंजन में सबसे ज्यादा खराबी लापरवाही के कारण होती है।
समय से पहले काला होता है ऑयल
लापरवाही के कारण कुछ साल पुराने स्कूटर में भी कई तरह की परेशानी आ जाती हैं। ऐसी ही परेशानी में से एक इंजन ऑयल का समय से पहले काला होना होती है।
क्या है कारण
स्कूटर में जब इंजन ऑयल समय से पहले काला होने लगता है तो इसका मुख्य कारण लापरवाही होती है। अगर समय पर इंजन ऑयल को नहीं बदला जाता तो धीरे-धीरे वह जलने लगता है और इंजन के अंदर ही गंदगी जमा होने लगती है। फिर जब इंजन ऑयल बदला जाता है तो पहले से ही इंजन में मौजूद गंदगी के साथ नया ऑयल भी समय से पहले काला होने लगता है।
क्षमता होती है प्रभावित
इंजन ऑयल के समय से पहले काला होने के कारण जहां एक ओर इंजन ऑयल की क्षमता प्रभावित होती है वहीं स्कूटर के अन्य पार्ट्स की क्षमता पर भी बुरा असर होता है। स्कूटर चलाते समय जब यह खराब इंजन ऑयल इंजन में घूमता है तो इसमें मौजूद गंदगी इंजन के पार्ट्स पर जमने लगती है। जिस कारण उनकी क्षमता भी कम होने लगती है।
खबरें और भी
सीज हो सकता है इंजन
लगातार लापरवाही करने और समय से पहले इंजन के बार बार काला होने के कारण जहां एक ओर इंजन की क्षमता और पार्ट्स पर बुरा असर होता है। वहीं लंबे समय तक ऐसा होने के कारण स्कूटर का इंजन भी सीज हो सकता है। जिसे ठीक करवाना काफी महंगा पड़ सकता है।