Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस हफ्ते की टॉप 5 बाइक न्यूज, मोटरसाइकिल की दुनिया के लिए कैसा रहा यह सप्ताह

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 03:09 PM (IST)

    इस हफ्ते भारतीय टू-व्हीलर बाजार में कई नए लॉन्च देखने को मिले। हीरो ने नई Glamour और Super Splendor Xtec पेश कीं जबकि TVS ने अपडेटेड Apache RR 310 लॉन्च की। Honda Dio 125 में भी नए फीचर्स शामिल हुए। सभी मॉडल्स OBD-2B इंजन के साथ आए हैं जो इन्हें ज्यादा ईको-फ्रेंडली बनाते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    इस हफ्ते की टॉप 5 बाइक न्यूज

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दोपहिया वाहन उद्योग अप्रैल के इस सप्ताह में एक बाग फिर से चर्चा में रहा। इस सप्ताह कई नई बाइक्स और स्कूटर्स को अपडेट मिलने साथ उन्हें लॉन्च किया गया। खासकर हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस ने अपने नए मॉडल्स के जरिए लोगों को काफी आकर्षित किया। आइए जानते हैं कि 14 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल 2025 के बीच मोटरसाइकिल की दुनिया के लिए कैसा रहा?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. 2025 Hero Glamour

    हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर 125cc बाइक Hero Glamour को OBD-2B (On-Board Diagnostics) इंजन के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही इसे कई बेहतरीन फीचर्स से लैस भी किया गया है। जिसकी वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी भी हुई है। इसमें कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलते हैं।

    2. 2025 TVS Apache RR 310

    टीवीएस ने अपने फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक 2025 TVS Apache RR 310 को लॉन्च किया है। यह बाइक भी अब OBD-2B इंजन से लैस हो गई है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बाइक की कीमत में भी थोड़ी बढ़ोतरी की गई है।

    3. 2025 Hero Super Splendor Xtec

    हीरो मोटोकॉर्प ने 2025 Hero Super Splendor Xtec को भी OBD-2B इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद यह ज्यादा ईको-फ्रैंडली हो गई है। इसकी कीमत में 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसमे जिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स को शामिल किया गया है।

    4. 2025 Honda Dio 125

    होंडा ने अपने स्पोर्टी स्कूटर 2025 Honda Dio 125 को नए लुक में पेश किया है। साथ ही इसे OBD-2B इंजन से लैस कर दिया है। इसमें नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो पहले केवल प्रीमियम स्कूटरों में ही मिलता था। जिसकी वजह से इसकी कीमत में भी थोड़ा सा बदलाव किया गया है।

    5. 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT Edition

    कावासाकी ने भारतीय बाजार में 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT Edition को लॉन्च किया है। भारत में इसे 7,27,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसने मानक वर्जन की जगह ली है और यह अपनी पिछले मॉडल से 11,000 रुपये ज्यादा महंगी है।

    6. 2025 Kawasaki Eliminator

    कावासाकी ने भारत में अपनी 2025 Kawasaki Eliminator क्रूजर बाइक को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत में 14,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5,76,000 रुपये हो गई है। इसकी पहले एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये थी।

    यह भी पढ़ें- कार प्रेमियों के लिए कैसा रहा अप्रैल 2025 का यह सप्ताह, जानिए पूरी डिटेल