कल लॉन्च होगी 2025 Yezdi Roadster बाइक, जानें क्या हो सकते हैं बदलाव, कितनी हो सकती है कीमत
2025 Yezdi Roadster launch भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कई उत्पादों की बिक्री की जाती है। यज्दी की ओर से भी औपचारिक तौर पर 12 अगस्त को नई रोडस्टर बाइक को लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई बाइक्स को ऑफर करने वाली निर्माता यज्दी की ओर से औपचारिक तौर पर कल 2025 Yezdi Roadster को लॉन्च किया जाएगा। नई बाइक में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है। किस तरह के फीचर्स के साथ किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कल लॉन्च होगी 2025 Yezdi Roadster
यज्दी की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर कल 2025 Yezdi Roadster को लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक को कई अपडेट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से नई रोडस्टर के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा बाइक वाले 334 सीसी इंजन को ही दिया जाएगा। जिससे इसे 29 पीएस की पावर और 29.40 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कैसे होंगे फीचर्स
यज्दी की ओर से नई रोडस्टर बाइक में कुछ नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट, टेल लाइट और इंडीकेटर दिए जा सकते हैं। साथ ही नए रंगों के विकल्प भी नए वर्जन में मिल सकते हैं। इसमें सिंगल सीट, छोटा रियर फेंडर, क्लासिक ट्विन एग्जॉस्ट को भी दिया जा सकता है।
कीमत में हो सकता है बदलाव
2025 यज्दी रोडस्टर के लॉन्च के समय ही इसकी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद है कि नए वर्जन की कीमत में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। मौजूदा समय में इस बाइक को भारत में 2.10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.19 लाख रुपये है।
किनसे होगा मुकाबला
यज्दी की रोडस्टर को 350 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस बाइक का सीधा मुकाबला Royal Enfield और Honda CB 350 जैसी बाइक्स के साथ होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।