Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda Slavia Facelift सड़कों पर करेगी धमाका, टेस्टिंग के दौरान मिली इंटीरियर की जानकारी

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 11:29 AM (IST)

    स्‍कोडा की ओर से मिड-साइज सेडान कार के तौर पर Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके Facelift वर्जन को भारत में जल्‍द लॉन् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. स्‍कोडा स्‍लाविया फेसलिफ्ट की टेस्टिंग भारत में लगातार जारी है

    2. अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और डिजिटल क्‍लस्‍टर इंटीरियर में

    3. नए बंपर, अलॉय व्‍हील्‍स और फीचर्स भी संभव

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता स्‍कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार को जल्‍द ही Facelift के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान इंटीरियर की क्‍या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Skoda Slavia Facelift होगी लॉन्‍च

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्‍कोडा की ओर से स्‍लाविया के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च से पहले इसकी टेस्‍टिंग की जा रही है। जिस दौरान इसे फिर से देखा गया है।

    क्‍या मिली जानकारी

    हाल में देखी गई यूनिट को भी पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन इसके इंटीरियर की कुछ जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्‍लाविया में निर्माता की ओर से अपडेट किया गया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, स्‍टेयरिंग पर नए लोगो को दिया जा सकता है। 

    ये भी हो सकते हैं बदलाव

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कई और बदलाव भी किए जा सकते हैं, जिसमें नए बंपर, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, नई फ्रंट ग्रिल, इंटीरियर में बदलाव और नए फीचर्स को भी इसमें जोड़ा जा सकता है।

    खबरें और भी

    मिल सकते हैं ये फीचर्स

    जानकारी के मुताबिक इस सेडान कार के फेसलिफ्ट वर्जन में कई और फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। जिसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, नए रंगों के विकल्‍प के साथ ही रियर सीट में मसाज जैसे फीचर को जोड़ा जा सकता है।

    कब होगी लॉन्‍च

    निर्माता की ओर से अभी इस सेडान कार के फेसलिफ्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे साल के आखिर तक भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

    कितनी होगी कीमत

    निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर फेसलिफ्ट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जब इसे लॉन्‍च किया जाएगा तब इसके मौजूदा वर्जन की कीमत के मुकाबले कुछ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?