Tata Tigor Facelift के लॉन्च की तैयारी, पेटेंट फाइल करने के दौरान मिली जानकारी
वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही Tata Tigor Facelift को लॉ ...और पढ़ें

HighLights
टाटा टिगोर फेसलिफ्ट जल्द ही लॉन्च होने वाली है
पेटेंट फाइलिंग से इसके डिजाइन की जानकारी मिली
गाड़ी में कई एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव होंगे
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में यात्री कारों की बिक्री की जाती है। इन काaरों में कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर Tata Tigor को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस कार के Facelift को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसकी क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Tigor Facelift होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली टिगोर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि निर्माता की ओर से अभी इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
क्या मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन के लिए पेटेंट फाइल किया गया है। जिस दौरान इसके डिजाइन की जानकारी सामने आई है।
क्या होंगे बदलाव
जानकारी के मुताबिक इस कार के फेसलिफ्ट में इसके फ्रंट को पूरी तरह से बदला जा सकता है। इसमें मौजूदा वर्जन के मुकाबले ज्यादा पतला फ्रंट मिल सकता है। इसके साथ ही फ्रंट में लाइट्स का डिजाइन भी बदला जाएगा और बंपर और ग्रिल को भी बदला जाएगा। कार में नए फॉग लैंप भी मिलेंगे।
इंटीरियर भी होगा अपडेट
बाहर के साथ ही इस कार को अंदर से भी बदला जाएगा। इसमें नया डैशबोर्ड, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, रियर एसी वेंट, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
खबरें और भी
कितना दमदार इंजन
जानकारी के मुताबिक इसके फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। साथ ही इसमें सीएनजी का विकल्प भी मिलेगा। इसके साथ पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया जाएगा।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से अभी इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस कार के फेसलिफ्ट को भारत में 2026 के आखिर या 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्कोडा की नई एसयूवी, क्या खरीदने में होगा फायदा?