Hyundai भारत में साल 2027 तक लॉन्च करेगी सात नई कार, जानें लिस्ट में कौन-कौन सी गाड़ियां शामिल
हुंडई इंडिया भारतीय बाजार में अपनी SUV लाइनअप को मजबूत करने के लिए तैयार है। कंपनी 2025-27 तक नई वेन्यू 7-सीटर SUV बेयोन और क्रेटा जैसे मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। इनमें पेट्रोल हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे। हुंडई Tucson फेसलिफ्ट और Inster EV भी लॉन्च हो सकती हैं। कंपनी इलेक्ट्रिक SUV ब्रांड के डेडिकेटेड E-GMP प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रही है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई इंडिया भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए तैयारी में लगी हुई है। आने वाले अलगे दो तीन वर्षों में कंपनी अपनी SUV लाइनअप को बढ़ाने वाली है। इसमें फेसलिफ्ट, अपडेटेड प्लेटफॉर्म और बिल्कुल नए मॉडल शामिल होंगे। यह गाड़ियां पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन जैसे कई फ्यूल ऑप्शन के साथ आएगी। आइए जानते हैं कि हुंडई 2025-27 के बीच अपनी कौन-कौन सी गाड़ियां लेकर आने वाली है?
1. नई Hyundai Venue
हुंडई वेन्यू को जरूरी अपडेट मिलने वाला है, जिसकी लॉन्चिंग भारत में इस फेस्टिव सीजन के आसपास होने की संभावना है। इसके इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन नया मॉडल को हुंडई नया डिजाइन दे सकती है, इसमें अपडेटेड फीचर लिस्ट होगी और पहले से ज्यादा प्रीमियम केबिन देखने के लिए मिलेगा।
2. 7-सीटर Hyundai SUV
Hyundai एक नई थ्री-रो SUV पर काम कर रही है, जिसे भारत में Alcazar और Tucson के बीच रखा जाएगा। इसे हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लेकर आया जाएगा। इस साल 2026 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
3. Hyundai Bayon
ग्लोबल लेवल पर बिकने वाली Hyundai Bayon को भी भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें i20 का इंजन दिया जा सकता है। इससे हुंडई को विभिन्न पावरट्रेन विकल्प प्रदान करने में मदद मिलेगी, जिसमें परिचित 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हो सकते हैं।
4. नई Hyundai Creta
भारतीय बाजार में पॉपुलर Hyundai Creta को नए जनरेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साल 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन देखने के लिए मिल सकता है। इसके साथ ही इसके बाहरी और अंदर के डिजाइन को भी बदला जा सकता है।
5. Hyundai Tucson फेसलिफ्ट
अपडेटेड Hyundai Tucson की बिक्री पहले से ही ग्लोबल लेवल पर किया जा रहा है। इसमें कई बदलाव देखने के लिए मिले हैं। इसके डिजाइन में भी काफी बदलाव देखने के लिए मिले हैं। साथ ही इंटीरियर में भी कई अपडेट और नए फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी की तरफ से अभी तक भारतीय बाजार में इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह साल 2027 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है।
6. Hyundai Inster EV
कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai Inster EV के लिए स्पेशल रूप से डेवलप किया जा रहा है, जिसे साल 2026 में लाया जा सकता है। यह पूरी तरह से ग्लोबल लेवल पर बिकने वाली Inster EV पर बेस्ड होने वाली है।
7. Hyundai Ioniq 9
इसे साल 2025 के शुरुआत में भारतीय बाजार में पेश किया गया था, जिसके बाद से ही Hyundai Ioniq 9 का भारत में जल्द एंट्री होने की उम्मीद है। इसे फुल-साइज इलेक्ट्रिक SUV ब्रांड के डेडिकेटेड E-GMP प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।