Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ajith Kumar ने खरीदी नई सुपरबाइक BMW S1000RR, टॉप-एंड फीचर्स से है भरपूर, देखे वीडियो

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 02:53 PM (IST)

    दक्षिण भारतीय अभिनेता Ajith Kumar को सुपरबाइक्स के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्हें BMW S1000RR चलाते हुए देखा गया जिसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च किया गया था। यह सुपरबाइक 999cc इंजन के साथ 206.5 bhp की पावर जनरेट करती है और 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 300 किमी/घंटा से ज्यादा है।

    Hero Image
    अजीत कुमार की नई सवारी BMW S1000RR सुपरबाइक के साथ स्पॉट हुए

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत कुमार को सुपरबाइक्स और रेसिंग के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाते हैं। उनके पास कई तरह की बाइक और सुपरस्पोर्ट कार है। हाल ही में अजीत कुमार ने McLaren Senna को अपनी कार कलेक्शन में शामिल किया है। अब उन्हें BMW S1000RR को चलाते हुए स्पॉट किया गया है, जिसे जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया है। इस वीडियो में अजीत को पूरी राइडिंग गियर में दिख रहे है। आइए अजीत कुमार की नई बाइक BMW S1000RR की खासियत के बारे में जातने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजीत कुमार की नई बाइक BMW S1000RR

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajith Kumar (@ajithkumar.0fficial)

    वीडियो में अजीत कुमार पूरी तरह से राइडिंग गियर में दिख रहे है और वह BMW S1000RR को राइड करते हुए दिखाई दे रही है। उन्हें लाइट व्हाइट यूनी / एम मोटरस्पोर्ट कलर की BMW S1000RR को चलाते हुए जा सकता है। इसमें स्पोर्टी एम कार्बन व्हील और एम फुटरेस्ट शामिल हैं। अजीत को हमेशा से बाइक्स में गहरी दिलचस्पी रही है। पहले उन्हें भारत में रोड ट्रिप्स पर BMW R1200GS चलाते हुए देखा जा चुका है, जो एडवेंचर टूरिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। S1000RR स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए बनाई गई है, चाहे वह सड़कों पर हो या रेस ट्रैक पर। अजीत दोनों तरह की राइडिंग का आनंद लेते हैं, जो उनके बाइक प्रेम को दर्शाता है।

    BMW S1000RR क्यों है खास?

    • BMW मोटरराड ने इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपडेटेड BMW S1000RR को लॉन्च किया है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.10 लाख रुपये है। 2025 मॉडल में इसके डिजाइन, हाई स्पीड पर बेहतर डाउनफोर्स के लिए नए विंगलेट्स, और एक स्लीकर साइड और टेल प्रोफाइल मिलता है।
    • इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसमें पांच राइडिंग मोड (रेन, रोड, डायनेमिक, रेस और रेस प्रो), लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और एक 6.5-इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसके आलावा, क्विकशिफ्टर, एंटी-हॉपिंग क्लच और शॉर्ट-स्ट्रोक थ्रॉटल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • इसमें 999cc इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो 206.5 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह सुपरबाइक केवल 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 300 किमी/घंटा से ज्यादा है।

    यह भी पढ़ें- अपडेटेड वर्जन में लॉन्च हुई BMW S1000RR, जानिए पहले से कितना बदल गई ये बाइक?