Aprilia के दो नए स्कूटर Tribute Edition में हुए लॉन्च, कितनी है कीमत और क्या है खासियत
Aprilia SR 125: अप्रिलिया ने अपने मशहूर स्कूटर्स SR 125 और SR 175 का नया ट्रिब्यूट एडिशन नए आकर्षक रंग और डिजाइन के साथ लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती ...और पढ़ें

HighLights
Aprilia SR 125 और SR 175 ट्रिब्यूट एडिशन लॉन्च हुए।
स्कूटर्स कैमलाज लिवरी और मैट-फिनिश मिलिट्री ग्रीन रंग में।
शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Aprilia ने अपने स्पोर्टी स्कूटर्स SR 125 और SR 175 का TribuTe Edition लॉन्च कर दिया है जो कैमलाज लिवरी के साथ आते हैं। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। कलर और डिजाइन के अलावा इन स्कूटर्स के मैकेनिकल फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसमें नया क्या है?
डिजाइन की बात करें तो दोनों स्कूटर्स को मैट-फिनिश के साथ मिलिट्री ग्रीन बेस रंग दिया गया है। इसके साथ ही स्कूटर के फ्रंट एप्रन और साइड प्रोफाइल पर येलो और पीले रंग की पट्टियां दी गई हैं। इसके 14-इंच के पहियों पर लाल रंग की पट्टी मिलना जारी है। यह रंग और डिजाइन SR 175 और SR 125 दोनों में एक जैसा ही है।
इंजन और पावर
Aprilia SR 125 में 124cc का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 10.6hp की पावर और 10.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, Aprilia SR 175 वाले इस मॉडल में 174CC का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 13.2hp की पावर और 14.1nm का टॉर्क जनरेट करता है।
कितनी है कीमत?
Aprilia SR 125 Tribute की कीमत 1.17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और SR 175 Tribute की कीमत 1.24 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
यह भी पढ़ें- क्या i-CNG विकल्प के साथ लॉन्च होगी TATA Sierra, टेस्टिंग के दौरान दिखा नया मॉडल