लॉन्च से पहले दिखा Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया लुक, मेटल बॉडी के साथ 14-इंच के अलॉय व्हील्स भी
Ather New Scooter: एथर एनर्जी जल्द ही अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रहा है। आइए जानते हैं इसके डिजाइन, फीचर्स और प्लैटफॉर्म के बारे में। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ather Energy ने 29 अगस्त तो होने वाले एथर कम्युनिटी डे से पहले अपने आने वाले EL प्लैटफॉर्म इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहली साफ झलक दिखाई है। इससे पता चलता है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल पहले दिखाए गए EL01 कॉन्सेप्ट के काफी करीब है। आइए इसके संभावित फीचर्स और बैटरी के बारे में जानते हैं।
पहला प्रोडक्शन लुक
तस्वीर को देखकर लगता है कि यह स्कूटर EL01 कॉन्सेप्ट और पिछले साल दायर किए गए डिजाइन पेटेंट जैसे ही बुनियादी आकार में आता है। हैंडल पर लगी हेडलाइट और फ्रंट एप्रन पर चौड़ी LED DRL अभी भी मौजूद हैं और स्कूटर का एक पूरा लुक साफ और कॉन्पैक्ट दिखता है। इसमें एक बड़ा बदलाव मेटल की बॉडी का होना है जो Ather के मौजूदा स्कूटरों में इस्तेमाल होने वाले पॉलिमर पैनल से अलग होगा।
इसके पहियों की बनावट भी अलग से नजर आती है। तस्वीर में आगे का पहिया 14-इंच और पीछे का पहिया 12-इंच का दिखाई देता है जो इशारा करता है कि यह डिजाइन स्टेबिलिटी और उपयोगिता दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
EL प्लैटफॉर्म की शुरुआत
Ather ने पहली बार 2025 में EL प्लैटफॉर्म को पेश किया था। उस समय कंपनी ने बताया था कि उसने 26 लाख किमी से ज्यादा के फील्ड डेटा का इस्तेमाल करके इस आर्किटेक्चर को तैयार किया है। इस प्लैटफॉर्म को अलग-अलग साइज और जरूरतों वाले स्कूटर के लिए बनाया गया है। कंपनी ने यह भी साफ किया था कि इसमें 2kWh से 5kWh तक की बैटरी, एक साइलेंट गियर-ड्राइव मोटर, ऑन-बोर्ड चार्जर का सपोर्ट मिलेगा।
खबरें और भी
कितनी होगी कीमत?
आने वालेस्कूटर की कीमत 1 लाख से 1.25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है। इसके ब्रांड के मौजूदा मॉडल-रेंज से सस्ता होने की उम्मीद है जिसमें Rizta शामिल है, जिसकी शुरुआत 1.21 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से होती है, और रेंज 450 शामिल है जिसकी कीमत 1.28 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।