देसी तकनीक से साथ एंट्री कर रही है नई कंपनी Avore, जारी किया पहली इलेक्ट्रिक बाइक की टीजर
Avore Electric Bike: भारतीय मार्केट में एवोर इलेक्ट्रिक नाम की नई बाइक की एंट्री होने वाली है। यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक ने बनी अपनी पहली इलेक्ट्रि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में क नए टू-व्हीलर ब्रांड की एंट्री होने वाली है जो अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश करेगा। हम बात कर रहे हैं Avore Electric की जिसने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक का टीजर जारी कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। Avore Electric सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक लाने पर काम नहीं कर रही है बल्कि कंपनी पूरी तरह से एक देस बाइक पर काम कर रही है।
सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर
इसके लिए कंपनी ने देसी या यूं कहें भारतीय सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इकोसिस्टम पर काम किया है। बाइक के पार्ट्स से लेकर सॉफ्टवेयर तक सभी कुछ कंपनी खुद ही बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में इस ब्रांड की आने वाली पहली बाइक को अहमदाबाद की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। बता दें कि, यह बाइक स्ट्रीट फाइटर स्टाइल डिजाइन का साथ आ सकती है।
बैटरी और फीचर्स
इस बाइक में आपको एलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक, LED लाइटिंग, मस्कुलर स्टांस, बीफी बॉडी वर्क, स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और TFT स्क्रीन मिलेगी। Avore भारतीय बाजार में एक डेली कम्यूटर इलेक्ट्रिक बाइक लाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि इसमें 5kWh की बैटरी और 10.5kW की पावर वाली मोटर दी जा सकती है।
A new era of intelligent mobility is on the horizon.
— Avore Electric (@AvoreEV) June 19, 2026
This is just the first glimpse.
Intelligence Beyond Motion.
Launching Soon.#IntelligenceBeyondMotion #Avore #TeaserLaunch #EVInnovation #Teaser pic.twitter.com/4ApT2ChtSH
क्या यह तैयार है?
टेस्टिंग के दौरान देखी गई बाइक से ऐसा साफ दिखता है कि यह बाइक प्रोडक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी का कहना है कि आने वाली इस बाइक के लिए उन्होंने इन-हाउस रिसर्च एंड इंजीनियरिंग (खुद की तकनीक और खोज) की है। कंपनी के मुताबिक, यह अपकमिंग बाइक एक वर्ल्ड क्लास इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन होगी।
यह भी पढ़ें- भारत में जल्द लॉन्च होगी नई कंपनी Avore की इलेक्ट्रिक बाइक, क्या है खासियत और कैसे मिलेंगे फीचर्स