बजट है कम तो कौन-सी कारें होंगी बेहतर विकल्प? Maruti, Tata और Renault लिस्ट में शामिल
भारत में कई सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। कई निर्माता महंगी कारों को ऑफर करते हैं तो कई निर्माताओं की ओर से बेहद कम कीमत पर भी कारों को ऑफर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में महंगी कारों के साथ ही कम कीमत वाली एंट्री लेवल की हैचबैक कारों को भी ऑफर किया जाता है। बजट कम है तो पांच लाख रुपये से कम कीमत में किस निर्माता की ओर से किस गाड़ी को ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti S Presso है सबसे सस्ती कार
वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से एस प्रेसो को बाजार में उपलब्ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस कार की एक्स शोरूम कीमत की 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट को 5.25 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे पेट्रोल के साथ ही सीएनजी में भी उपलब्ध करवाया जाता है। इस कार में निर्माता की ओर से एक लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 65.71 बीएचपी की पावर और 89 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क मिलता है।
Renault Kwid
रेनो की ओर से भी क्विड को पांच लाख रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये तक है। इस कार में निर्माता की ओर से एक लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 68 बीएचपी की पावर और 92.5 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क मिलता है।
Tata Tiago
टाटा मोटर्स की ओर से भी हैचबैक सेगमेंट में टाटा टियागो की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसे भी पेट्रोल के साथ सीएनजी के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.55 लाख रुपये तक है। इस कार में निर्माता की ओर से 1.2 लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 85 बीएचपी की पावर और 113 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क मिलता है।