BMW की कारें 1 सितंबर से 3% तक हो जाएंगी महंगी, जानें कौन-से मॉडलों पर होगा असर?
BMW इंडिया अपनी कारों की कीमतों में 1 सितंबर 2025 से 3% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। BMW Group India के अध्यक्ष एवं CEO श्री विक्रम पावाह ने विदेशी मुद्रा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की गतिशीलता को लागत वृद्धि का कारण बताया है। कंपनी त्योहारी सीजन में नई गाड़ियां पेश करने के लिए तैयार है। भारत में BMW कई मॉडल्स का निर्माण करती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW भारतीय बाजार में अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी एक सितंबर 2025 से अपनी गाड़ियों की कीमत में 3 फीसद तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार BMW 2 Series Gran Coupe को 46.90 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में पेश करती है और सबसे महंगी कार BMW XM को 2.60 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर करती है।
कीमत क्यों बढ़ाई गई?
- BMW Group India के अध्यक्ष और CEO श्री विक्रम पावाह ने कहा कि वर्ष की पहली छमाही में BMW India की वृद्धि और बिक्री की गति उल्लेखनीय रही है। हालांकि, लगातार विदेशी मुद्रा का प्रभाव और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की गतिशीलता जैसे कारक सामग्री और लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि का कारण बन रहे हैं।
- इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ग्राहक यात्रा के दौरान सर्वोत्तम मूल्य और अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता अटल है। त्योहारी सीजन में, हम अपनी कारों के कई नए पावर-पैक्ड प्रोफाइल पेश करने के लिए तैयार हैं। जैसा कि BMW की शानदार, अग्रणी कारों की मजबूत मांग जारी है, हम अपने मूल्यवान ग्राहकों को असाधारण प्रदर्शन और नवाचार प्रदान करेंगे।
भारत में ये गाड़ियां करती है ऑफर
BMW की स्थानीय रूप से उत्पादित कारों की रेंज में BMW 2 Series Gran Coupe, BMW 3 Series Long Wheelbase, BMW 5 Series Long Wheelbase, BMW 7 Series, BMW X1, BMW X3, BMW X5, BMW X7, BMW M340i, और BMW iX1 Long Wheelbase शामिल हैं। इसके साथ ही जर्मन कार निर्माता BMW i4, BMW i5, BMW i7, BMW i7 M70, BMW iX, BMW Z4 M40i, BMW M2 Coupe, BMW M4 Competition, BMW M4 CS, BMW M5, BMW M8 Competition Coupe, और BMW XM (प्लग-इन-हाइब्रिड) को पूरी तरह से निर्मित इकाइयों (CBU) के रूप में भी पेश करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।