Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी BYD Atto 2 SUV, मिलेगी 380km की रेंज और लेवल-2 ADAS

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 06:30 PM (IST)

    BYD Atto 2 Spied: चीनी कार निर्माता BYD भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Atto 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस SUV में शानदार लुक, हाई-टेक फीचर्स औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर चीनी इलेक्ट्रिक कंपनी BYD कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करके भारत में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने की प्लानिंग कर रही है। ब्रांड ने हाल ही में भारत में अपनी DMi हाइब्रिड तकनीक को प्रदर्शित किया है और भारतीय बाजर में एक नई प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (PHEV) लॉन्च करने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस साल के अंत तक देश में BYD Atto 2 भी लॉन्च होने की उम्मीद है और हाल ही में इस SUV का प्रोटोटाइप भारतीय सड़कों पर टेस्ट किया जाता हुआ देखा गया था।

    कैसा है इसका डिजाइन?

    टेस्टिंग के दौरान Atto 2 पूरी तरह से ढकी हुई नजर आई थी लेकिन फिर भी इस मॉडल से डिजाइन की कुछ बातें पता चलती हैं। इस SUV में टेललाइट्स के लिए अनोखा डिजाइन और पीछे की तरफ एक साफ दिखने वाला स्पॉइलर मिलता है। इसका बंपर आसानी से पहचाना जा सकता है जो इसकी स्कल्प्टेड बॉडी के साथ बढ़िया लगता है। BYD Atto 2 में स्लीक LED हेडलाइट्स के साथ ब्लैक-आउट बंद ग्रिल मिलती है जिस पर BYD का लोगो लगा है।

    इंटीरियर और फीचर्स

    BYD Atto 2 में प्रीमियम इंटीरियर मिलता है और इसके अंदर वेगन अपहोल्स्ट्री दी गई है। BYD की इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV में 8.8 इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.8 इंच का रोटेटेबल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कुछ बाजारों में BYD Atto 2 इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ भी उपलब्ध है। इस SUV में आगे की सीटों के लिए हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें लेवल-2 ADAS भी शामिल है।

    रेंज और बैटरी

    ब्रांड ग्लोबल लेवल पर Atto 2 को 45.1kWh की बैटरी के साथ पेश करता है। BYD की इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV में फ्रंट-व्हील ड्राइव पावरट्रेन मिलता है। इसमें एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 175hp की पावर और 290nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। एक बार फुल चार्ज होने पर Atto 2 की क्लेम्ड रेंज 380 किमी तक है और इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV की टॉप-स्पीड 160kmph तक है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 2026 में Maruti लॉन्च कर सकती है ये नई है हैचबैक, नए लुक और फीचर्स के साथ हाइब्रिड इंजन