Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Citroën Basalt X अचानक हुई महंगी, टर्बो वेरिएंट्स तक की नई कीमत देखें!

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 06:00 PM (IST)

    वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से Basalt X को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट की कीमत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Basalt X की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता ने इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    महंगी हुई Citroen Basalt X

    रिपोर्ट्स के मुताबिक सिट्रॉएन की ओर से कूप एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Basalt X को खरीदना अब महंगा हो गया है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत में करीब 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी इसके सिर्फ टर्बो वेरिएंट्स पर ही की गई है, जिसे तत्‍काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

    किन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एसयूवी के टर्बो वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की है। टर्बो के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

    क्‍या है नई कीमत

    सिट्रॉएन की ओर से एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब Plus टर्बो वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.57 लाख रुपये, मैक्‍स टर्बो की एक्‍स शोरूम कीमत 12.62 लाख रुपये और प्‍लस टर्बो ऑटोमैटिक की एक्‍स शोरूम कीमत अब 12.82 लाख रुपये हो गई है। मैक्‍स टर्बो ऑटोमैटिक और मैक्‍स टर्बो ऑटोमैटिक ड्यूल टोन की एक्‍स शोरूम कीमत 13.89 और 14.10 लाख रुपये है।

    कितनी हुई कीमत 

    Citroen Basalt X टर्बो की एक्‍स शोरूम कीमत 8.55 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14.11 लाख रुपये है।

    किनसे है मुकाबला

    सिट्रॉएन की ओर से Basalt X को भारत में कूप एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv, Nissan Tekton, Renault Duster, Skoda Kodiaq, Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos जैसी एसयूवी के साथ होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?