VinFast, Kia Carens Clavis EV और Tesla: भारत में इलेक्ट्रिक कारों के लिए 15 जुलाई खास क्यों हैं?
भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार 15 जुलाई को उत्साहित होने वाला है क्योंकि VinFast Kia और Tesla जैसी तीन बड़ी कंपनियां अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने वाली हैं। VinFast भारत में अपने शोरूम खोलेगी जबकि Tesla मुंबई में अपना पहला डीलरशिप शुरू करेगी जहां Tesla Model Y शोकेस की जाएगी। Kia अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV Carens Clavis EV भी लॉन्च करेगी जिसमें 490 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार के लिए 15 जुलाई खास होने वाला है। इस दिन दुनिया की तीन इलेक्ट्रिक कार कंपनियां भारत में अपने प्रोडक्ट को लेकर आने वाली है। इन कंपनियों में VinFast, Kia और Tesla शामिल है। 15 जुलाई को VinFast अपने शोरूम पूरे देश में पहली बार खोलने वाली है। इसके साथ ही दुनियाभर में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए पॉपुलर Tesla भी भारत में पहला डीलरशिप खोलने जा रही है। वहीं, Kia भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV, Kia Carens Clavis EV को भारत में लॉन्च करने वाली है।
Tesla का खुलेगा पहला शोरूम
दुनियाभर में पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla भारत में एंट्री करने जा रही है। टेस्ला भारत में अपना पहला शोरूम 15 जुलाई को खोलेगी, जिसको लेकर कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है। भारत में टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी BKC में खुलेगा। यह शोरूम टेस्ला का भारत में ऑफिशियल एंट्री होगा। इसके जरिए ग्राहक को टेस्ला की कारों की कीमत, उपलब्ध मॉडल और वेरिएंट के बारे में बताया जाएगा। भारत में टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक कार Tesla Model Y होने वाली है, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
VinFast एक साथ खोलेरी 27 शहरों में डीलरशिप
वियतनामी EV कंपनी VinFast भारत में 15 जुलाई से भारत में अपने शोरूम को ओपन करने जा रही है। कंपनी भारत में एक साथ 27 शहरों में 32 डीलरशिप को खोलेगी। जिसमें दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कोचीन, भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम, चंडीगढ़, लखनऊ, कोयंबटूर, सूरत, कालीकट, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, शिमला, आगरा, झांसी, ग्वालियर, वापी, बड़ौदा और गोवा शामिल हैं। कंपनी इसके बाद साल के अंतर इनकी संख्या 35 डीलरशिप तक बढ़ाएगी। विनफास्ट की भारत में पहली कार VF6 और VF7 होने वाली है। यह दोनों इलेक्ट्रिक कार कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है।
Kia Carens Clavis EV होगी लॉन्च
हाल ही में किआ ने Kia Carens Clavis को लॉन्च किया है, जो एक 7-सीटर MPV है। अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाने जा रही है, जो Kia Carens Clavis EV है। इसे कंपनी 15 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले है। यह 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है, जिसकी रेंज 490 किमी से ज्यादा होने की उम्मीद है। इसमें एक छोटा 42 kWh बैटरी पैक भी दिया जा सकता है, जो 400 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।