सिर्फ 60 दिनों में पूरी तरह बुक हो गई नई Ferrari Luce; क्या है खासियत और कितनी है कीमत?
स्पोर्ट्स कार निर्माता Ferrari ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Luce को कुछ समय पहले ही ऑफर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की इस ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत के साथ ही दुनिया के सभी देशों में सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स कार ऑफर करने वाली निर्माता Ferrari ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Ferrari Luce को कुछ समय पहले ही पेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की उपलब्ध यूनिट्स के लिए सिर्फ 60 दिनों में ही बुकिंग हो चुकी है। Ferrari Luce में किस तरह की खासियत दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Ferrari Luce पूरी तरह हुई बुक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरारी की ओर से कुछ समय पहले ही पेश की गई पहली इलेक्ट्रिक कार Luce पूरी तरह से बुक हो चुकी है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी की प्रांरभिक यूनिट्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है।
कितनी यूनिट्स थीं उपलब्ध
जानकारी के मुताबिक 2026 में इस कार की बिक्री का लक्ष्य 500 यूनिट्स रखा गया था। जिसे सिर्फ 60 दिनों में ही हासिल कर लिया गया है। ऐसे में फिलहाल इसके लिए अस्थाई तौर पर बुकिंग को रोका जा सकता है।
क्या है खासियत
फरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार Luce को बड़ी बड़ी टचस्क्रीन की जगह एक स्क्रीन के साथ फिजिकल बटन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे यह कार मॉडर्न होते हुए भी विंटेज कारों का अहसास करवाती है।
खबरें और भी
कैसे हैं फीचर्स
फरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार को न सिर्फ विंटेज कार की तरह बनाने की कोशिश की गई है बल्कि इसे नए जमाने की कारों वाले फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें ADAS, क्रू्ज कंट्रोल, वाइपर, सस्पेंशन के साथ ही मोड्स को भी स्टेयरिंग में अलग से दिया गया है, जिससे इनको आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इसी के साथ स्टेयरिंग में ही इंडीकेटर के लिए बटन भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 21 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, स्क्रीन में मैप, मीडिया सेंटिंग के साथ ही कई और तरह की सेटिंग को दिया गया है। जिसमें गाड़ी की बैटरी, मोटर और पावर की जानकारी भी मिलती है।
कितनी दमदार बैटरी और मोटर
निर्माता की ओर से इस कार को 122 kWh की क्षमता की बैटरी दी गई है। इस बैटरी से कार को सिंगल चार्ज में 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें हर पहिए पर मोटर को दिया गया है और इससे कार को 1050 सीवी की पावर मिलती है। इस कार को सिर्फ 2.5 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 310 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस कार को 5.50 लाख यूरो से 6.40 लाख यूरो की कीमत पर ऑफर किया गया है। जो भारतीय रुपये में करीब 6.03 करोड़ रुपये से 7.02 करोड़ रुपये होते हैं।
यह भी पढ़ें- Ferrari Amalfi Spider की भारत में हुई एंट्री, सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार