GST Rate Cut: Tata Punch हुई काफी ज्यादा सस्ती, किस वेरिएंट को खरीदने में कितना होगा फायदा?
भारत सरकार द्वारा GST दरें कम करने के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Punch की कीमतों में कटौती की है जिससे यह अब 5.50 लाख रुपये से 9.30 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है। सबसे ज्यादा कटौती Creative Plus Sunroof AMT Camo वेरिएंट पर हुई है। GST दर 29% से घटकर 18% होने और सेस हटने से ग्राहकों को फायदा होगा। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार के नए GST दर जारी करने के बाद टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को इसका फायदा पहुंचाने के लिए अपनी कारों की कीमतों में भारी कटौती की है। इसकी वजह से टाटा मोटर्स की Tata Punch की कीमतों में भी भारी कटौती की गई है। हम यहां पर आपको विस्तार में बता रहे हैं कि टाटा पंच के किस वेरिएंट की कीमत में कितनी कटौती की गई है?
Tata Punch की नई कीमतें
1. मैनुअल
वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत |
---|---|---|
Pure | ₹ 6.20 लाख | ₹ 5.50 लाख |
Pure (O) | ₹ 6.82 लाख | ₹ 6.24 लाख |
Adventure | ₹ 7.17 लाख | ₹ 6.56 लाख |
Pure CNG | ₹ 7.30 लाख | ₹ 6.68 लाख |
Adventure Plus | ₹ 7.52 लाख | ₹ 6.88 लाख |
Adventure Sunroof | ₹ 7.72 लाख | ₹ 7.06 लाख |
Adventure CNG | ₹ 8.12 लाख | ₹ 7.43 लाख |
Adventure Plus Sunroof | ₹ 8.22 लाख | ₹ 7.52 लाख |
Accomplished Plus | ₹ 8.42 लाख | ₹ 7.70 लाख |
Adventure Plus CNG | ₹ 8.47 लाख | ₹ 7.75 लाख |
Accomplished Plus Camo | ₹ 8.57 लाख | ₹ 7.84 लाख |
Adventure Sunroof CNG | ₹ 8.67 लाख | ₹ 7.93 लाख |
Accomplished Plus Sunroof | ₹ 8.90 लाख | ₹ 8.14 लाख |
Accomplished Plus Sunroof Camo | ₹ 9.07 लाख | ₹ 8.30 लाख |
Adventure Plus Sunroof CNG | ₹ 9.17 लाख | ₹ 8.39 लाख |
Creative Plus | ₹ 9.12 लाख | ₹ 8.14 लाख |
Creative Plus Camo | ₹ 9.27 लाख | ₹ 8.28 लाख |
Accomplished Plus CNG | ₹ 9.52 लाख | ₹ 8.71 लाख |
Creative Plus Sunroof | ₹ 9.57 लाख | ₹ 8.55 लाख |
Accomplished Plus CNG Camo | ₹ 9.67 लाख | ₹ 8.85 लाख |
Creative Plus Sunroof CNG | ₹ 9.72 लाख | ₹ 8.69 लाख |
Accomplished Plus Sunroof CNG Camo | ₹ 10 लाख | ₹ 9.15 लाख |
Accomplished Plus Sunroof CNG | ₹ 10.17 लाख | ₹ 9.30 लाख |
2. ऑटोमैटिक
वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत |
---|---|---|
Adventure AMT | ₹ 7.77 लाख | ₹ 7.11 लाख |
Adventure Plus AMT | ₹ 8.12 लाख | ₹ 7.43 लाख |
Adventure Sunroof AMT | ₹ 8.32 लाख | ₹ 7.61 लाख |
Adventure Plus Sunroof AMT | ₹ 8.82 लाख | ₹ 8.07 लाख |
Accomplished Plus AMT | ₹ 9.02 लाख | ₹ 8.25 लाख |
Accomplished Plus AMT Camo | ₹ 9.17 लाख | ₹ 8.39 लाख |
Accomplished Plus Sunroof AMT | ₹ 9.50 लाख | ₹ 8.69 लाख |
Accomplished Plus Sunroof AMT Camo | ₹ 9.67 लाख | ₹ 8.85 लाख |
Creative Plus AMT | ₹ 9.72 लाख | ₹ 8.69 लाख |
Creative Plus AMT Camo | ₹ 9.87 लाख | ₹ 8.83 लाख |
Creative Plus Sunroof AMT | ₹ 10.17 लाख | ₹ 9.10 लाख |
Creative Plus Sunroof AMT Camo | ₹ 10.32 लाख | ₹ 9.24 लाख |
GST दर में कटौती के बाद Tata Punch की कीमतों में 66,000 रुपये से लेकर 1.08 लाख रुपये तक की कमी की गई है। इसके Creative Plus Sunroof AMT Camo वेरिएंट में सबसे ज्यादा 1.08 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। कीमतों में कटौती के बाद Tata Punch अब 5.50 लाख रुपये से लेकर 9.30 लाख रुपये के बीच में ऑफर की जा रही है।
GST दर में बदलाव
पहले Tata Punch पर 29% टैक्स लगता था, जिसमें 1% सेस भी था, लेकिन अब इसकी टैक्स दर घटकर 18% हो गई है और सेस को पूरी तरह हटा दिया गया है। इसका फायदा ग्राहकों को मिल रहा है क्योंकि अब वाहन पर कम टैक्स देना पड़ रहा है। नई GST दरें 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी हो गई हैं, और यही समय है जब आप अपने घर एक नई Tata Punch ला सकते हैं। त्योहारों का मौसम भी है, जिससे ऑटोमोबाइल कंपनियां खास ऑफर्स भी दे रही हैं, जिससे आपको और भी अच्छा फायदा हो सकता है।
Tata Punch का इनसे मुकाबला
Tata Punch का मुकाबला Hyundai Exter, Maruti Fronx, Nissan Magnite, और Toyota Taisor जैसी माइक्रो SUV से होता है।
डिस्क्लेमर: डिस्काउंट शहर और डीलरशिप के हिसाब से बदल सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी टाटा डीलर से संपर्क करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।