Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hero ने लॉन्च किया Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, मिलेगी 128 km की रेंज और बड़ा डिस्प्ले

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 05:59 PM (IST)

    VIDA VX2 GO FB: हीरो विदा ने अपना नया VX2 GO FB इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,13,000 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसमें 128 किमी की IDC रेंज मिलती ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Vida ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में नया Vida EV स्कूटर VX2 GO FB (3.1kWh) मॉडल शामिल किया है जिसमें डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग की सुविधा मिलती है। रिमूवेबल बैटरी वाले मॉडलों के साथ अब ग्राहक सीधे स्टैंडर्ड वॉल सॉकेट में प्लग करके चार्ज करने वाले इस विकल्प को भी चुन सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,13,000 रुपए है। यह मॉडल व्यावहारिक रेंज, रोजमर्रा की जरूरत और आसान चार्जिंग का बेहतरीन मेल है।

    बैटरी रेंज और फीचर्स

    इसमें 3.1kWh की फिक्स बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर IDC के मुताबिक 128 किमी की रेंज देती है। इसमें 6kW की मोटर लगी है जिससे इसकी टॉप-स्पीड 70kmph है। इसमें लंबी आरामदायक सीट, 27.2 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 4.3 इंच का LED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, DC फास्ट चार्जिंग की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ 65 मिनट में ही 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

    चार्जिंग नेटवर्क

    देश भर में 5,900 से ज्यादा फास्ट-चार्जिंग स्टेशन और 700 से ज्यादा सर्विस सेंटर उपलब्ध है। इसमें बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) का विकल्प भी मिलता है। VIDA VX2 GO FB इलेक्ट्रिक स्कूटर अगस्त की शुरुआत से देश भर के अधिकृत शोरूम में मिलने लगेगा।

    नया स्कूटर

    Hero Motocorp अपनी पारंपरिक पेट्रोल गाड़ियां बेचने के साथ-साथ तेजी से इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। नया Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर GO FB ग्राहकों की चार्जिंग से जुड़ी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इससे कंपनी को तेजी से बढ़ रहे शहरी इलेक्ट्रिक मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    खबरें और भी

    VIDA VX2 Variant

    Range**

    VIDA VX2 Go 2.2 kWh

    IDC-certified range of 93 km

    VIDA VX2 Go FB (3.1 kWh)

    IDC-certified range of 128 km

    VIDA VX2 Go 3.4 kWh

    IDC-certified range of 146 km

    VIDA VX2 Plus 3.4 kWh

    IDC-certified range of 146 km

    VIDA VX2 Plus 4.4 kWh

    IDC-certified range of 187 km

    यह भी पढ़ें- सितंबर में लॉन्च होगी Simple की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, आधुनिक फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी सीट