Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hero Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर का कौन सा वेरिएंट है बेस्ट, 187 किमी रेंज और कीमत 99,940 से शुरू

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:29 PM (IST)

    Hero Vida VX2 Variants: हीरो विडा VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में गो और प्लस कैटेगरीज के 5 शानदार वेरिएंट्स में आता है जिसकी कीमत 99,940 रुपए स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Vida VX2 को दो कैटेगरीज Go और Plus के तहत 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इन सभी पांचों वेरिएंट्स में एक जैसी है 6kW की मोटर और रिमूवेबल IP67-रेटेड बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। इनमें मुख्य अंतर बैटरी की पावर, ब्रेकिंग हार्डवेयर, स्क्रीन और राइडिंग मोड्स का है। आइए जानते हैं कि हर वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है।

    VX2 Go 2.2

    शुरुआती वेरिएंट Go 2.2 में इस रेंज की सबसे छोटी 2.2kWh की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावे के मुताबिक 93 किमी की IDC रेंज देती है। यह स्कूटर 4.2 सेकंड में 0 से 40 की स्पीड पकड़ सकती है। इसके साथ आपको 580W का चार्जर मिलता है जो बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में 3 घंटे 7 मिनट का समय लगता है।

    यह स्कूटर Go 2.2 RQ वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इसके साथ स्टैंडर्ड तौर पर तेज काम करने वाला 1,000W का चार्जर मिलता है जिससे 0 से 80% चार्ज होने में 1 घंटे 41 मिनट का समय लगता है। Go 2.2 की एक्स-शोरूम कीमत 99,940 रुपए तो वहीं, Go 2.2 RQ की एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख रुपए है।

    VX2 Go 3.4

    बड़ी 3.4kWh बैटरी के साथ स्कूटर की IDC रेंज 146 किमी हो जाती है। इस वेरिएंट में भी 580W का ही चार्जर मिलता है जिससे बड़ी बैटरी होने की वजह से इसे 0 से 80% चार्ज होने में 4 घंटे 44 मिनट का समय लगता है। बड़ी बैटरी की लजह से अंडरसीट स्टोरेज 27.2 लीटर की रह जाती है जबकि बाकी हार्डवेयर और फीचर्स Go 2.2 जैसे ही हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपए है।

    खबरें और भी

    VX2 Plus 3.4

    VX2 Plus 3.4 में Go 3.4 की तरह है 3.4kWh बैटरी और 580W का चार्जर इस्तेमाल किया गया है और इसका 0 से 80% चार्ज होने का समय भी बिल्कुल एक जैसा ही है। Plus वेरिएंट में आगे डिस्क ब्रेक मिलता है, LCD यूनिट की जगह 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है और Eco और Ride मोड्स के साथ एक स्पोर्ट राइडिंग मोड भी मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.31 लाख रुपए है।

    VX2 Plus 4.4

    हाल ही में वेरिएंट और हाल ही में लॉन्च हुए VX2 Plus 4.4 में इस लाइनअप का सबसे बड़ा बैटरी पैक मिलता है जो 187 किमी की IDC रेंज देता है। इसके साथ Go 2.2 RQ की तरह ही समान 1,000W का चार्जर मिलता है जिससे बड़ी बैटरी के बाद भी इसे 0 से 80% तक चार्ज होने में 3 घंटे 17 मिनट का समय लगता है।

    यह वेरिएंट Plus 3.4 की तरह ही ब्रेकिंग हार्डवेयर, TFT डिस्प्ले और तीन राइडिंग मोड्स शेयर करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.51 लाख रुपए है।

    यह भी पढ़ें- Hero ने लॉन्च किया नया Vida VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर, 187 किमी की रेंज के साथ राइडिंग मोड्स भी