Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Honda ADV 160 के लॉन्‍च की हो रही है तैयारी, कितना दमदार इंजन और फीचर्स

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 02:00 PM (IST)

    वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही नए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. होंडा भारत में नया एडवेंचर स्कूटर ADV 160 लाएगी

    2. स्कूटर में 156.9 सीसी दमदार इंजन और कई फीचर्स

    3. यामाहा एयरोक्स 155 से होगा सीधा मुकाबला

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही नए स्‍कूटर को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में किस स्‍कूटर को लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    होंडा करेगी स्‍कूटर लॉन्‍च

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारत में जल्‍द ही नए स्‍कूटर को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन अभी निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर के लॉन्‍च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    किस स्‍कूटर को हो रही लॉन्‍च करने की तैयारी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एडवेंचर सेगमेंट में Honda ADV 160 स्‍कूटर को लॉन्‍च किया जा सकता है।

    क्‍या है खासियत

    होंडा की ओर से इस स्‍कूटर में एलईडी लाइट्स, 8.1 लीटर पेट्रोल टैंक, 14 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 165 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, सिंगल चैनल एबीएस, बड़ी विंडस्‍क्रील, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर को दिया जा सकता है।

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में 156.9 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से स्‍कूटर को 15.8 हॉर्स पावर और 14.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।

    कब होगा लॉन्‍च

    होंडा की ओर से अभी इस स्‍कूटर के लॉन्‍च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन निर्माता की ओर से इसे भारत में 2027 के शुरू तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

    किनसे होगा मुकाबला

    भारत में Honda ADV 160 स्‍कूटर का सीधा मुकाबला Yamaha Aerox 155, Hero Xoom 160 और TVS Ntorq 150 जैसे स्‍कूटर से करना होगा।

    यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?

    खबरें और भी