Honda CB125 Hornet भारत में पेश, पावरफुल इंजन समेत मिले कई धांसू फीचर्स
होंडा टू-व्हीलर्स ने Honda Shine 100 DX और Honda CB125 Hornet को पेश किया है। CB125 Hornet में 123.94cc का इंजन है जो 8.2 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। इसमें कलर TFT डिजिटल मीटर स्मार्ट कनेक्टिविटी डुअल LED हेडलाइट्स और गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स जैसे फीचर्स हैं। यह बाइक स्पोर्टी लुक और बेहतरीन तकनीक के साथ आती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा टू-व्हीलर्स ने एक साथ दो मोटरसाइकिल को पेश किया है। जिसमें से एक Honda Shine 100 DX है, तो दूसरी Honda CB125 Hornet है। Honda CB125 Hornet को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत लाया गया है। इसके साथ ही बेहद स्टाइलिश, टेक-लोडेड और यूथफुल पैकेज के साथ लेकर आया गया है। इस बाइक को उन लोगों को लिए लेकर आया गया है, जो कम्यूट बाइक के साथ स्पोर्टी फील की चाहत रखते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि CB125 Hornet को किन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।
Honda CB125 Hornet का इंजन
इसमें 123.94cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SI इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 8.2 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह Honda की PGM-FI (फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी राइडिंग कंडीशन्स के अनुसार एयर-फ्यूल मिक्स को एडजस्ट करती है, जिससे बाइक स्मूथ चलती है और माइलेज भी बेहतर मिलता है। बाइक में ACG साइलेंट स्टार्टर और इंजन स्टॉप स्विच भी है जिससे ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक बंद करना और दोबारा स्टार्ट करना आसान हो जाता है।
CB125 Hornet स्पेसिफिकेशन | |
---|---|
बॉडी डाइमेंशंस | |
लंबाई | 2015 mm |
चौड़ाई | 783 mm |
ऊंचाई | 1087 mm |
व्हीलबेस | 1330 mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 166 mm |
सीट ऊंचाई | 597 mm |
कर्ब वजन | 124 kg |
फ्यूल टैंक | 12 लीटर |
इंजन | |
इंजन | 4-स्ट्रोक, SI इंजन |
डिस्प्लेसमेंट | 123.94 सीसी |
पावर | 8.2 kW @ 7500 rpm |
टॉर्क | 11.2 Nm @ 6000 rpm |
बोर | 50.000 mm |
स्ट्रोक | 63.121 mm |
फ्यूल सिस्टम | PGM-FI |
कंप्रेशन रेशियो | 10.0:1 (स्टार्टिंग) |
स्टार्टिंग मेथड | सेल्फ स्टार्ट |
ट्रांसमिशन | |
क्लच प्रकार | मल्टिप्लेट वेट क्लच |
गियरबॉक्स | 5 गियर |
टायर्स और ब्रेक्स | |
फ्रंट टायर | 80/100 - 17 M/C 46P (ट्यूबलेस) |
रियर टायर | 110/80 - 17 M/C 57P (ट्यूबलेस) |
फ्रंट ब्रेक | डिस्क - 240 mm |
रियर ब्रेक | ड्रम - 130 mm |
फ्रेम और सस्पेंशन | |
फ्रेम प्रकार | डायमंड टाइप |
फ्रंट सस्पेंशन | गोल्डन अपसाइड डाउन फोर्क (USD) |
रियर सस्पेंशन | मोनोशॉक |
इलेक्ट्रिकल्स | |
बैटरी | 12V, 4.0 Ah |
हेडलैम्प | LED |
विंकर | LED |
Honda CB125 Hornet के फीचर्स
इसमें सेगमेंट-फर्स्ट कलर TFT डिजिटल मीटर दिया गया है, जिसमें रियल टाइम माइलेज, एवरेज माइलेज, डिस्टेंस टू एंप्टी, डिजिटल घड़ी जैसी जानकारी मिलती है। इसके अलावा यह बाइक स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ आती है, जिसकी मदद से वॉयस से मैसेज कंट्रोल, कॉल मैनेजमेंट, म्यूजिक कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रियल टाइम वेदर अपडेट्स जैसी सुविधाएं मिलती है।
Honda CB125 Hornet का डिजाइन
इसे स्टाइल और एग्रेसन के कॉम्बीनेशन के साथ लेकर आया गया है। इसमें ड्यूल LED हेडलाइट्स, LED टेल लैंप और इंडिकेटर, स्प्लिट सीट डिजाइन, क्रोम फिनिश मफलर, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, टैंक पर की-ऑन डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम अपील देता है
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
- Honda CB125 Hornet में अपने सेगमेंट की पहली बाइक बनी है, जिसमें गोल्डन अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स दिया गया है। इसके साथ ही 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, 1-चैनल ABS और 240mm फ्रंट डिस्क ब्रेक, 110mm रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ दिया गया है, जिसकी वजह से अगर बाइक गियर में है और साइड स्टैंड लगा हुआ है तो वह स्टार्ट नहीं होगी।
- इसे तीन डुअल और एक सिंगल कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है, जो पर्ल सिरन ब्लू + स्पोर्ट्स रेड, पर्ल सिरन ब्लू + एथलेटिक ब्लू मेटालिक, पर्ल सिरन ब्लू + लेमन आइस येलो और पर्ल इग्नियस ब्लैक है।
यह भी पढ़ें- Honda Shine 100 DX भारत में पेश: दमदार माइलेज, शानदार फीचर्स और जबरदस्त स्टाइल के साथ की एंट्री
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।