Honda CB650R और CBR650R के ये वेरिएंट हुआ बंद, जल्द ही E-Clutch तकनीक से हुई थी लैस
होंडा ने अपनी पॉपुलर 650cc 4-सिलेंडर बाइक को ई-क्लच तकनीक के साथ फिर से लॉन्च किया है। कंपनी ने CB650R और CBR650R के बेस वेरिएंट को बंद कर दिया है। अब ये दोनों बाइक केवल ई-क्लच वेरिएंट में ही उपलब्ध होंगी। ई-क्लच तकनीक से क्लच को पूरी तरह से हटाया जा सकता है जिससे शहर के ट्रैफिक में क्लच की समस्या से बचा जा सकता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा ने जनवरी 2025 में अपनी पॉपुलर 650cc 4-सिलेंडर बाइक को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के कुछ महीने के बाद ही कंपनी ने इसे ई-क्लच तकनीक से लैस कर दिया था, जो CB650R और CBR650R थी। इन दोनों को ही 40,000 रुपये की ज्यादा कीमत पर फिर से लॉन्च किया गया था। अब कंपने ने इसके बेस वेरिएंट को पूरी तरह से हटा दिया है। अब यह दोनों बाइक भारत में केवल ई-क्लच के साथ आएगी।
Honda CB650R और CBR650R का बेस वेरिएंट बंद
Honda CB650R और CBR650R को नए फीचर्स और अपडेट के साथ लॉन्च हुए केवल 6 महीने ही हुए है। कंपनी ने इन दोनों के ही मानक वेरिएंट को अब बंद कर दिया है। अब यह भारत में केवल इसका ई-क्लच वेरिएंट ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। इन दोनों के बेस वेरिएंट के बंद होने पर ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए 40,000 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। इस सिस्टम के बाइक में जुड़ने के बाद वह पहले के मुकाबले 2.8 किलोग्राम ज्यादा भारी भी हो गई है। भले ही यह पहले से महंगी और भारी है, लेकिन इसके कई फायदे भी है।
ई-क्लच के फायदे
- अभी शुरुआत के लिए होंडा 650 में अभी भी क्लच लीवर दिया गया है, अगर राइडर चाहे तो इसे पहले की तरह ही चला सकता है। होंडा की सुपरस्पोर्ट बाइक में दी जानी वाली ई-क्लच तकनीक अपने DCT या यामाहा के Y-AMT जैसे दूसरे ऑटोमैटिक ऑप्शन से अलग है, जिसे आपने 2024 MT-09 में देखा होगा।
- इस तकनीक से क्लच को बाइक से पूरी तरह से हटाया जा सकता है और बाइक के रुकने पर भी इसका इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, अभी भी गियर शिफ्ट करने इसकी जरूरत है और राइडर के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बाइक अलग-अलग स्पीड पर सही गियर में हो।
- ई-क्लच तकनीक का उद्देश्य आपको एक सामान्य मोटरसाइकिल चलाने का आनंद प्रदान करना है, वो भी सिटी ट्रैफिक में क्लच से निपटने के लिए आने वासी समस्याओं के बिना। यह तकनीक सुनने में तो काफी बढ़िया लगती है, लेकिन यह भारतीय शहरों में कितना अच्छा काम करता है यह तो बाइक चलाने के बाद ही पता चलेगा।
Honda CB650R और CBR650R का इंजन
होंडो की इन दोनों ही मोटरसाइकिल में 649cc इनलाइन 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 95hp की पावर और 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। दोनों ही बाइक को ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है।
Honda CB650R और CBR650R की कीमत
भारत में CB650R की एक्स-शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये है और CBR650R की एक्स-शोरूम कीमत 10.40 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- भारत में नई Kawasaki Ninja 300 लॉन्च, ट्विन प्रोजेक्टर हेडलाइट समेत मिले नए कलर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।