Honda कर रही ZR-V Hybrid एसयूवी को भारत लाने की तैयारी, जानें क्या मिली अपडेट
जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट की तीन कारों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से जल्द ही नई Honda ZR-V Hybrid SUV को भारत लाया जा सकता है। किस सेगमेंट में और किस तरह की खासियतों के साथ नई एसयूवी को लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सेडान और मिड साइज एसयूवी के तौर पर कारों की बिक्री करने वाली जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से एक और एसयूवी (Honda ZR-V Hybrid SUV) को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से नई एसयूवी को डीलर्स को एक कार्यक्रम के दौरान दिखाया गया है। किस गाड़ी को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। किस तरह की खासियत के साथ इसे लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
होंडा कर रही नई एसयूवी लाने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारत में जल्द ही नई गाड़ी के तौर पर Honda ZR-V Hybrid SUV को लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कैसे मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से एक कार्यक्रम के दौरान कुछ डीलर्स को यह एसयूवी दिखाई गई है। साथ ही उनसे इस गाड़ी को भारत में लाने के लिए चर्चा भी की गई है।
क्या है खासियत
होंडा की ओर से जिस एसयूवी को लाने की बात सामने आई है उसे हाइब्रिड तकनीक के साथ कई देशों में ऑफर किया जाता है। Honda ZR-V Hybrid SUV में दो लीटर की क्षमता का चार सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जिससे 181 हॉर्स पावर और 315 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ज्यादा पावर के साथ इस तकनीक के कारण माइलेज भी बेहतर मिलती है। इसके अलावा एसयूवी को सामान्य 1.5 लीटर फोर सिलेंडर टर्बोचार्ज Vtec इंजन के साथ भी लाया जा सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स
होंडा की ओर से Honda ZR-V Hybrid SUV में नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, थ्री स्पोक स्टेयरिंग व्हील, चार्जिंग पोर्ट्स, एलईडी लाइट्स, ऑल व्हील ड्राइव तकनीक, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
कब तक हो सकती है लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी Honda ZR-V Hybrid SUV को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी को नहीं दिया गया है। सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ही यह जानकारी सामने आई है। ऐसे में यह बताना कि इस गाड़ी को कब तक लाया जा सकता है, काफी मुश्किल होगा। लेकिन जैसे ही औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने आती है तो हम आपके साथ साझा करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।