2030 तक Honda भारत में लॉन्च करेगी 10 नई कार, Maruti, Tata और Hyundai जैसी कंपनियों से करेंगी मुकाबला
होंडा मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 2030 तक 10 नई कारें लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिनमें 7 एसयूवी शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य एसयूवी सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना है। होंडा 2026 में 0 सीरीज एसयूवी लॉन्च करेगी, जिसका निर्माण भारत में होगा और फिर इसे अन्य एशियाई बाजारों में निर्यात किया जाएगा। होंडा का यह कदम भारतीय बाजार में एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए उठाया गया है।

Honda भारत में 2030 तक 10 नई गाड़ियां लॉन्च करेगी।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda मोटर कंपनी ने भारतीय पैसेंजर वाहन बाजार में अपनी खोई हुई पकड़ को फिर से हासिल करने के लिए बड़ी प्लानिंग की है। जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर ने घोषणा की है कि वह साल 2030 तक भारतीय बाजार में कम से कम 10 नई कारों को लॉन्च करेगी। इन गाड़ियों में सबसे ज्यादा SUV होने वाली है, जिसमें 7 नई SUVs शामिल होगी। यह गाड़ियां भारतीय बाजार में Suzuki, Toyota और Hyundai जैसी ऑटोमेकर कंपनियों के साथ मुकाबला करेगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि होंडा की 10 नई गाड़ियां कैसी होने वाली है?
भारत में Honda का लाइनअप
Honda की वर्तमान स्थिति भारत में कुछ हद तक कमजोर हो चुकी है। वर्तमान में कंपनी के पास केवल तीन प्रमुख मॉडल हैं, जो Elevate मिड-साइज SUV, और City और Amaze सेडान है। इन सीमित मॉडलों के कारण Honda की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट आई है, खासकर जब से भारतीय बाजार में सेडान की मांग में कमी आई है। Elevate भी Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे मॉडल्स के मुकाबले उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस कारण से, नई कारों का लॉन्च Honda के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि वह भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को फिर से मजबूत कर सके।
Honda की साल 2030 तक की प्लानिंग
- Honda के अध्यक्ष और CEO, Toshihiro Mibe ने जापान मोबिलिटी शो में भारतीय बाजार में अपनी नई कारों को लाने को लेकर कहा कि हम एक आक्रामक मॉडल लॉन्च योजना पर काम कर रहे हैं। हम 2030 तक 10 या उससे ज्यादा मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं और SUV सेगमेंट, जो अब भारत में मुख्यधारा बन चुका है, के लिए हमारा लक्ष्य है कि हम 7 नई SUVs लॉन्च करें।
- कंपनी ने यह भी कहा कि भारत अब उनके लिए एक प्रमुख प्राथमिकता बन चुका है, और इसके लिए एक विशेष परियोजना टीम को इस रणनीति के तहत काम करने के लिए नियुक्त किया गया है। इन 7 SUVs में से कुछ ग्लोबल मॉडल होंगे, जबकि कुछ को विशेष रूप से भारतीय बाजार की जरूरतों और प्राथमिकताओं के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा।
2026 में लॉन्च होगी 0 Series SUV
Honda की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण योजना भारत में 2026 में लॉन्च होने वाली 0 Series SUV की है। इस वाहन को जापान मोटर शो में हाल ही में पेश किया गया था। यह SUV Elevate के साथ कुछ समान घटक साझा करेगी, लेकिन इसमें नई आर्किटेक्चर और सॉफ्टवेयर-रेडी डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह 0 Series SUV भारत में निर्मित की जाएगी और इसके बाद इसे जापान और अन्य एशियाई बाजारों में निर्यात किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि भारत अब Honda के लिए एक वैश्विक निर्माण और डिज़ाइन हब के रूप में उभरने वाला है।
भारत में SUV की बढ़ती मांग
Honda ने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, खासकर चीनी OEMs के प्रभाव के कारण, यह कदम उठाना बहुत जरूरी हो गया है। भारतीय उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती SUV की मांग को देखते हुए, Honda का यह कदम सही समय पर है और भविष्य में कंपनी के लिए नए अवसर ला सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।