Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाड़ी पर नहीं है HSRP नंबर प्लेट? गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने काटा 25 लाख से ज्यादा का चालान, ऐसे करें अप्लाई

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 01:33 PM (IST)

    HSRP Number Plate: बिना HSRP वाली गाड़ियों को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है। हाल ही में गुरुग्राम में हजारों चालान काटे गए हैं। नियमों के मुताबिक, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गुरुग्राम में बिना HSRP के 4,417 गाड़ियों का चालान कटा।

    2. HSRP न होने पर 5,000 से 10,000 रुपये का जुर्माना।

    3. नकली प्लेट से बचें, HSRP ऑनलाइन बुकमाईएचएसआरपी से लें।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी अपनी गाड़ी पर पुरानी या फिर फैंसी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे हैं तो सावधान हो जाइए। सरकार और ट्रैफिक पुलिस अब बिना HSRP वाली गाड़ियों के खिलाफ बहुत ही सख्त कदम उठा रही है। अभी हाल ही में जून 1 से जून 17 के बीच सिर्फ गुरुग्राम में ही ट्रैफिक पुलिस ने 4,417 गाड़ियों के चालान काटा और उनसे 25.1 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया। साथ ही, पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर आपकी गाड़ी पर सही नंबर प्लेट नहीं होगी तो भारी चालान कटना तय है।

    कितना कटेगा जुर्माना?

    HSRP (High Security Registration Plate) न होने पर लगने वाला जुर्माना बहुत ही ज्यादा है। अलग-अलग राज्यों और गलती की गंभीरता के मुताबिक तय यह फाइन 5 हजार रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक हो सकता है। इसलिए, एक छोटी सी लापरवाही आपकी जेब पर बहुत ही भारी पड़ सकती है।

    क्यों जरूरी है यह नियम?

    अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि सरकार इस नियम को इतनी सख्ती से क्यों लागू कर रही है? इसके पीछे 2 बड़े कारण हैं। पहला है- जब किसी गाड़ी पर गलत, नकली या फिर प्लेट होती ही नहीं को Hit and Run या किसी जुर्म के बाद उस गाड़ी को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। HSRP से ऐसी गाड़ियों को आसानी से पहचाना जा सकता है।

    इसके अलावा MoRTH ने यह साफ अनिवार्य किया है कि हर गाड़ी पर टेंपर-प्रूफ HSRP होनी चाहिए। इन प्लेट्स पर एक खास लेजर-एच्ड कोड और होलोग्राम होता है जो इसे नकली बनाना मु्श्किल बनाता है।

    कैसे लें HSRP प्लेट?

    कई लोग सस्ते या जल्दबाजी के चक्कर में किसी भी लोकल मैकिनिक से नकली HSRP बनवा लेते हैं। ऐसा करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है क्योंकि नकली प्लेट पर भारी जुर्माना लगेगा। असली और ऑथराइज्ड HSRP लेना बहुत ही आसान और एक ऑनलाइन प्रोसेस है। आइए जानते हैं कि इसे कैसे ले सकते हैं:

    खबरें और भी

    सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट BookmyHSRP Portal पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आप परिवहन सेवा पोर्टल पर जाकर अपना e-Challan की स्थिति चेक कर सकते हैं और RTO से जुड़ी बाकी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- जल्द लॉन्च होने वाली है TATA की नई कार, क्या यह Turbo-Racer है या Flex Fuel वेरिएंट