Hyundai कर रही नई गाड़ी के लॉन्च की तैयारी, टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी Bayon SUV
वाहन निर्माता हुंडई की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इसे फिर से टेस्टिंग के द ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही Hyundai Bayon को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इसे टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है। इससे किस तरह की जानकारी मिली है। किस तरह की खासियत के साथ इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैंं।
लॉन्च होगी Hyundai Bayon
रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। नई एसयूवी के तौर पर निर्माता की ओर से बेयोन को ऑफर किया जाएगा।
हो रही टेस्टिंग
लॉन्च से पहले हुंडई की ओर से इस एसयूवी की लगातार टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे एक बार फिर से देखा गया है। देखी गई यूनिट्स से कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है।
क्या मिली जानकारी
हाल में टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट पूरी तरह से ढंकी हुई थी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में स्प्लिट हेडलाइट, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल के साथ ऑफर की जाएगी।
कैसे होंगे फीचर्स
जिन देशों में हुंडई की ओर से इस गाड़ी की बिक्री की जाती है वहां पर इसमें डार्क इंटीरियर, 411 लीटर बूट स्पेस, वायरलेस चार्जर, मल्टीपल यूएसबी पोर्ट, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टिड कार सर्विस, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड्स, पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, 16 और 17 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी लाइट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइट्स, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, छह एयरबैग, ई-कॉल, ADAS जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है।
कितना दमदार होगा इंजन
निर्माता की ओर से इसमें एक लीटर टर्बो पेट्रोल का तीन सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। जिससे इसे 100 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इसमें छह स्पीड मैनुअल और सात स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्प दिए जा सकते हैं। इस इंजन से गाड़ी को अधिकतम 178 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिल सकता है।
खबरें और भी
कितनी होगी कीमत
हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में इस क्रॉसओवर एसयूवी को आठ से 10 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को भारत में 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
Hyundai Bayon को भारत में Maruti Suzuki Fronx, Toyota Taisor, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon जैसी एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलेगी।