Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New GST Rate: Hyundai Exter हुई ₹86,000 तक सस्ती, देखें वेरिएंट-वाइज नई कीमत

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 06:33 PM (IST)

    हुंडई मोटर इंडिया ने Exter की कीमतों में जीएसटी दरों में बदलाव के बाद कटौती की है। सब-4 मीटर एसयूवी पर जीएसटी दरें कम होने से एक्स-शोरूम कीमत 31000 रुपये से 86000 रुपये तक घट गई है। यह नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। पेट्रोल AMT और CNG वेरिएंट सस्ते हो गए हैं जिससे हुंडई एक्स्टर और भी आकर्षक बन गई है।

    Hero Image
    नई GST दरों के बाद Hyundai Exter की कीमतों में भारी कटौती हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर माइक्रो-SUV Exter की कीमतों में नई GST दरों के एलान के बाद भारी कटौती की है। सरकार द्वारा सब-4 मीटर SUVs पर GST दरों को 29-31 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी है। इसकी वजह से Hyundai Exter की एक्स-शोरूम कीमत में 31,000 रुपये से लेकर 86,000 रुपये तक की कमी की गई है। यह नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होंगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि हुंडई एक्सटर के किस वेरिएंट की कीमत में कितनी कमी की गई है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai Exter: किस वेरिएंट पर कितनी बचत?

    क्र.सं. वेरिएंट पुरानी कीमत (रुपये में) नई कीमत (रुपये में) अंतर (रुपये में) अंतर (%)
    1 EX 5,99,900 5,68,033 31,867 5.61
    2 EX (O) 6,56,490 6,00,506 55,984 9.32
    3 S Smart 7,68,490 7,02,955 65,535 9.32
    4 S 7,73,490 7,07,528 65,962 9.32
    5 S AMT 8,44,090 7,72,107 71,983 9.32
    6 S+ 7,98,390 7,30,305 68,085 9.32
    7 S+ AMT 8,68,990 7,94,884 74,106 9.32
    8 SX Smart 8,21,190 7,51,160 70,030 9.32
    9 SX Smart AMT 8,88,190 8,12,447 75,743 9.32
    10 SX 8,36,090 7,64,790 71,300 9.32
    11 SX AMT 9,03,090 8,26,076 77,014 9.32
    12 SX Tech 8,56,090 7,83,084 73,006 9.32
    13 SX Tech AMT 9,23,090 8,44,370 78,720 9.32
    14 SX (O) 9,03,290 8,26,259 77,031 9.32
    15 SX (O) AMT 9,85,790 9,01,724 84,066 9.32
    16 SX (O) Connect 9,63,800 8,84,536 79,264 8.96
    17 SX (O) Connect AMT 10,10,290 9,24,134 86,156 9.32
    18 S Executive CNG 8,56,090 7,83,084 73,006 9.32
    19 EX Dual CNG 7,50,990 6,86,947 64,043 9.32
    20 SX CNG 9,24,900 8,46,026 78,874 9.32
    21 S Smart Dual CNG 8,62,890 7,89,304 73,586 9.32
    22 S Executive Dual CNG 8,64,590 7,90,859 73,731 9.32
    23 S+ Executive Dual CNG 8,90,690 8,14,734 75,956 9.32
    24 SX Dual CNG 9,38,290 8,58,274 80,016 9.32
    25 SX Smart Dual CNG 9,23,390 8,44,645 78,745 9.32
    26 SX Tech Dual CNG 9,58,290 8,76,569 81,721 9.32

    नई GST दरों के घोषणा के बाद Exter के सभी पेट्रोल AMT और CNG वेरिएंट की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे यह मॉडल बजट के प्रति जागरूक खरीदारों के लिए और भी आकर्षक हो गया है। इसके

    ग्राहकों के लिए दोहरा फायदा

    Hyundai Exter का मुकाबला Tata Punch, Maruti Suzuki Fronx और Citroen C3 जैसी गाड़ियों से देखने के लिए मिलता है। संशोधित कीमतों के साथ, हुंडई ने एक्सटर के वैल्यू-फॉर-मनी बन गई है। यह कटौती त्योहारी सीजन से ठीक पहले हुई है, जो भारत में वाहन बिक्री के लिए एक चरम अवधि होती है। खरीदार अब संशोधित GST मूल्य निर्धारण के साथ-साथ त्योहारी ऑफर्स का भी लाभ उठा सकेंगे।