June 2025 में Tata EV Cars पर 1 लाख तक छूट, Punch EV और Tiago EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर
Tata Electric Cars discounts June 2025 जून 2025 में टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है जिसमें Curvv EV पर 70000 रुपये तक Nexon EV पर 40000 रुपये तक Tiago EV पर 1 लाख रुपये तक और Punch EV पर 90000 रुपये तक की छूट शामिल है। यह डिस्काउंट ग्रीन बोनस और एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर के साथ 2024 और कुछ 2025 मॉडलों पर उपलब्ध है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जून 2025 में टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस डिस्काउंट ऑफर में Curvv EV, Nexon EV, Punch EV और Tiago EV तक शामिल है। डिस्काउंट ऑफर में ग्रीन बोनस और एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर तक शामिल है। यह सभी छूट 2024 मॉडल स्टॉक पर मिल रहा है। हालांकि, Tiago EV और Punch EV के 2025 मॉडल पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
Tata Curvv EV
जून 2025 में Curvv EV पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके MY2024 मॉडल के सभी वेरिएंट पर 50,000 रुपये ग्रीन बोनस और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर दिया जा रहा है। इसे 45kWh और 55kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है, जो MIDC-प्रमाणित 430 किमी और 502 किमी की रेंज देते हैं। Tata Curvv EV की एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख से 22.24 लाख रुपये के बीच है।
Tata Nexon EV
जून 2025 में Nexon EV पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। MY2024 मॉडल्स में Nexon EV पर सबसे कम छूट मिल रही है। इसपर मिलने वाली छूट में ग्रीन बोनस और एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर्स शामिल है। Nexon EV में 30kWh और 45kWh बैटरी ऑप्शन मिलता है, जो फुल चार्ज होने के बाद क्रमशः 275 किमी और 489 किमी तक की रेंज देते हैं। Tata Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख से 17.19 लाख रुपये के बीच है।
Tata Tiago EV
इस महीने Tiago EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इसपर कुल एक लाख रुपये तक की बंपर छूट दी जा रही है। MY2024 यूनिट्स के लिए, Tiago EV के एंट्री-लेवल XE ट्रिम पर कुल 55,000 रुपये का डिस्काउंट है, जबकि टॉप-एंड XZ+ और XZ+ टेक लक्स ACFC (7.2kW) वेरिएंट पर 70,000 रुपये की छूट दी जा रही है। Tiago EV के मिड-स्पेसिफिकेशन XT LR वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। Tiago EV MY2025 के मॉडलों के सभी वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक का कुल डिस्काउंट दिया जा रहा है। Tata Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख से 11.14 लाख रुपये के बीच है।
Tata Punch EV
जून 2025 में Punch EV पर 90,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके MY2024 के सभी LR ACFC वेरिएंट पर यह डिस्काउंट दिया जा रहा है। एंट्री-लेवल स्मार्ट और स्मार्ट+ ट्रिम्स पर कुल 45,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जबकि बाकी सभी वेरिएंट पर अधिकतम 70,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Punch EV के MY2025 स्टॉक के सभी वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Tata Punch EV की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख से 14.44 लाख रुपये के बीच है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।