जुलाई 2026 में Kia की कारों पर बंपर छूट, 1.8 लाख तक का फायदा उठाएं
Kia Discount July 2026: किआ जुलाई 2026 में अपनी गाड़ियों पर भारी छूट दे रही है। इसमें Sonet, Seltos जैसी गाड़ियां भी शामिल हैं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी Kia जुलाई 2026 में भारतीय कार बाजार में अपने चुनिंदा मॉडल्स पर 1.8 लाख रुपए तक के डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही, कंपनी जल्द ही देश में अपनी नई Kia Syros EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिससे प्रोटोटाइप को हाल ही में देखा गया है। आइए जानते हैं कि जुलाई 2026 में कंपनी कि किस गाड़ी पर कितने का फायदा मिल रहा है।
Kia Sonet पर डिस्काउंट
Kia Sonet कंपनी की एक सब-कॉम्पैक्ट SUV है जो भारतीय मार्केट में TATA Nexon, Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO और अन्य गाड़ियों को टक्कर देती हैं। कंपनी जुलाई 2026 में Kia Sonet पर 45,000 रुपए तक के फायदे दे रही है। इस SUV के MY26 मॉडल्स पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 15,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
Kia Carens डिस्काउंट ऑफर
Kia Carens कंपनी की एक 7-सीटर MPV है जो जुलाई 2026 में 35,000 रुपए तक के फायदों के साथ मिल रही है। इसके MY26 मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर में 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या इतने का है स्क्रैपेज फायदे शामिल हैं। साथ ही, 15,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस MPV के MY25 ट्रिम्स पर सिर्फ 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।
Kia Seltos पर डिस्काउंट
भारतीय बाजार में Kia Seltos पर जुलाई 2026 में 40,000 रुपए तक डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। इस ऑफर में 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और साथ ही 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
खबरें और भी
Kia Syros डिस्काउंट
जुलाई 2026 में Kia Syros पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहे हैं और कंपनी इस सब-4 मीटर SUV पर 50,000 रुपए तक के फायदे दे रही है। इस SUV के MY25 ट्रिम्स पर 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस उपलब्ध है। वहीं, इसके MY26 ट्रिम्स पर 45,000 रुपए तक के फायदे मिल रह हैं जिसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 का एक्सचेंज या स्क्रेपेज बोनस और 15,000 का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।
Kia Carens Clavis
Kia Carens Clavis, Carens MPV का प्रीमियम मॉडल है जो देश में उपलब्ध है। यह गाड़ी Hyundai Alcazar, Maruti Suzuki XL6, Maruti Suzuki Ertiga और बाकी गाड़ियों को टक्कर देती है। जुलाई 2026 में Carens Clavis पर अधिकतम 1.2 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।
Kia Carens Clavis EV
भारत में इस EV की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपए से शुरू होती है। Carens Clavis EV पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। जुलाई 2026 में Carens Clavis पर 1.8 लाख रुपए तक के फायदे उपलब्ध है। Carens Clavis EV की ARAI रेंज 490 किमी तक है।
Kia Carnival Discount
Kia Carnival कंपनी की एक प्रीमियम MPV है जो 7-सीटर और 8-सीटर मॉडल में आती है। भारतीय बाजार में Kia की कार्निवल गाड़ी टोयोटा वेयफायर, Mercedes-Benz V Class को टक्कर देती है। पिछले महीने की तरह ही जुलाई 2026 में कार्निवल पर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।