Kia Carens Clavis को मिल सकती है फैक्ट्री फिटेड CNG, टेस्टिंग के दौरान मिली जानकारी
वाहन निर्माता किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Carens Clavis को CNG तकनीक के साथ ऑफर किया जा स ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में किआ की ओर से कई तरह की तकनीक के साथ वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही सीएनजी तकनीक के साथ अपनी गाड़ी को ऑफर कर सकती है। Kia Carens Clavis को इस तकनीक के साथ लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे किस तरह की जानकारी सामने आई है। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी Kia Carens Clavis CNG
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से कैरेंस क्लाविस को सीएनजी तकनीक के साथ भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी को नहीं दिया गया है।
हो रही टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस गाड़ी को सीएनजी तकनीक के साथ लॉन्च करने से पहले टेस्टिंग कर रही है। इसी दौरान इस गाड़ी को हाल में ही देखा गया है।
क्या मिली जानकारी
निर्माता की ओर से फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कैरेंस क्लाविस को हाल में ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। गाड़ी की विंडशील्ड पर ऑन टेस्ट को लिखा गया है। इस गाड़ी में सीएनजी को लेकर और कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
डबल सिलेंडर हो सकता है ऑफर
किआ की ओर से इस गाड़ी में सीएनजी के दो सिलेंडर को लगाया जा सकता है। जिससे गाड़ी में सामान रखने के लिए भी जगह मिल पाएगी। लेकिन इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
खबरें और भी
कब होगी लॉन्च
किआ की ओर से कैरेंस क्लाविस को सीएनजी तकनीक के साथ भारतीय बाजार में अक्टूबर-नवंबर तक पेश किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से सीएनजी तकनीक के साथ इस गाड़ी को कुछ वेरिएंट्स में ही ऑफर किया जा सकता है। सीएनजी के साथ इसकी कीमत पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले में 90 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है।