Kia कर रही है Sorento के लॉन्च की तैयारी, टेस्टिंग के दौरान दिखी यूनिट से मिली यह जानकारी
वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से भारत में Kia So ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भारत में जल्द ही कई नई एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से Kia Sorento एसयूवी को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके पहले इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। जिस दौरान इसे हाल में ही देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई एसयूवी
किआ की ओर से भारत में जल्द ही नई एसयूवी के लॉन्च की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे एक बार फिर से देखा गया है। इस बार इस एसयूवी को दिल्ली में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
हो रही टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी के लॉन्च से पहले टेस्टिंग की जा रही है। इस दौरान देखी गई एसयूवी को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके आकार की जानकारी मिल रही है। इसे सेल्टॉस के मुकाबले ज्यादा लंबा बनाया गया है। संभवत: इसकी लंबाई 4.8 मीटर तक हो सकती है। जो Toyota Fortuner के मुकाबले ज्यादा लंबी हो सकती है।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में भी बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें 10 इंच अलॉय व्हील्स, सी आकार की एलईडी हेडलाइट, 24 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।
खबरें और भी
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसके लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को भारत में 2026 की दूसरी छमाही या 2027 के शुरू में लॉन्च किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।