आ गया Kia Sorento एसयूवी का नया टीजर, प्री बुकिंग भी हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च
वाहन निर्माता किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को लॉन्च किया जाएगा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भारत में जल्द ही निर्माता की ओर से नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से लॉन्च से पहले इसका नया टीजर जारी किया गया है। टीजर से किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई एसयूवी
किआ की ओर से भारत में जल्द ही नई एसयूवी के लॉन्च की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी का नया टीजर जारी किया गया है।
जारी हुआ टीजर
किआ की ओर से नई गाड़ी से जुड़े एक टीजर को हाल में ही जारी किया गया है। टीजर में एक फोटो को जारी किया गया है। जिसमें गाड़ी के फ्रंट की झलक मिल रही है। जिसके साथ कुछ फीचर्स की जानकारी भी मिल रही है।
क्या मिली जानकारी
किआ की ओर से सोरेंटो को भी टाइगर नोज डिजाइन के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसमें बोनट पर किआ का नया लोगो, आइस क्यूब डिजाइन में एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी डीआरएल को दिया गया है।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में भी बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें 18 इंच अलॉय व्हील्स, 24 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।
खबरें और भी
मिलेगा हाइब्रिड इंजन
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में निर्माता की ओर से हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। जो 1.6 लीटर की क्षमता का हो सकता है। इस इंजन के साथ एसयूवी में पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प भी मिल सकते हैं।
शुरू हुई बुकिंग
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसके लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके लिए प्री बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।