Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kia Syros EV जल्‍द हो रही लॉन्‍च, कितनी होगी रेंज और कैसे होंगे फीचर्स, मिलेगी MG, Hyundai, Tata को चुनौती

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 01:00 PM (IST)

    वाहन निर्माता किआ की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्‍च किय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर किए जा रहे हैं। किआ की ओर से भी जल्‍द ही नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले ही इसकी जानकारी सामने आ गई है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितनी रेंज मिल सकती है। किस कीमत पर इसको लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च होगी Kia Syros EV 

    किआ की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च की जाने वाली ईवी की कई जानकारी पहले ही सामने आ गई हैं।

    क्‍या मिली जानकारी

    इस ईवी के लॉन्‍च से पहले ही इसकी फोटो सामने आ गई हैं। जिसमें इस ईवी के कई फीचर्स और डिजाइन की जानकारी मिल रही है। जिसके मुताबिक इसका डिजाइन Kia Syros की तरह ही रखा गया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, नए कॉन्‍सेप्‍ट वाला बॉक्‍सी डिजाइन दिया गया है। इसी के साथ इसमें एलईडी टेल लाइट, एलईडी ब्रेक लाइट, रूफ रेल, बॉडी क्‍लैडिंग, ड्यूल और सिंगल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा।

    मिलेंगे ये फीचर्स

    निर्माता की ओर से इस ईवी में नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील्‍स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटिड सीट, 30 इंच स्‍क्रीन, ऑटो एसी, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    कितनी होगी रेंज

    किआ की ओर से इस ईवी को 42 और 51.4 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जा सकता है। जिसको सिंगल चार्ज में 420 से 520 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से कितनी पावर मिलेगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    खबरें और भी

    कब होगी लॉन्‍च

    किआ सिरोस ईवी को भारत में 23 जुलाई को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 10 से 15 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

    किनसे होगा मुकाबला

    किआ की ओर से सिरोस ईवी को कॉम्‍पैक्‍ट इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंंट में इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta EV के साथ होगा।

    यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?