Kia Syros EV का इंतजार खत्म, टेस्टिंग के दौरान दिखी पहली झलक, कब तक होगी लॉन्च
Kia Syros EV वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। किस सेगमेंट में किस तरह के फीचर्स के साथ नई एसयूवी को कब तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। जिसे देखते हुई कई वाहन निर्माताओं की ओर से नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से जल्द ही नई ईवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस गाड़ी को किस सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा। इसमें कैसे फीचर्स हो सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई ईवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से नई ईवी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से नई ईवी को लॉन्च करने से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक निर्माता Kia Syros EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
पहली बार दिखी ईवी
टेस्टिंग के दाैरान किआ की नई ईवी को पहली बार देखा गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि इसे भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।क्या मिली जानकारी
क्या मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की नई ईवी को चार्जिंग स्टेशन पर पहली बार देखा गया है। एसयूवी को पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन इसमें ICE वेरिएंट की तरह ही बड़ी विंडो और बॉक्सी टॉल बॉय डिजाइन दिया गया है। नए डिजाइन के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ICE वेरिएंट की तरह ही इसमें भी वर्टिकल हेडलाइट्स दी गई हैं और रियर में भी इसी तरह टेल लाइट्स को दिया गया है। एसयूवी के उल्टे हाथ पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से नई ईवी में भी इसके ICE वर्जन की तरह ही फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें भी एलईडी लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, रूफ रेल, 30 इंच की ट्रिनिटी डिस्प्ले, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलैस चार्जर, फ्रंट आर्म रेस्ट, वेंटिलेटिड सीट्स, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे।
कितनी होगी रेंज
किआ की नई ईवी को कैरेंस क्लाविस ईवी के नीचे पोजिशन किया जाएगा। ऐसे में इसकी रेंज 350 से 400 किलोमीटर के बीच हो सकती है। हालांकि अभी इसकी बैटरी और मोटर की कोई जानकारी नहीं मिली है।
कब होगी लॉन्च
किआ की ओर से सिरोस ईवी के लॉन्च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 2026 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से एसयूवी के लॉन्च के समय ही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि किआ सिरोस ईवी को भारत में 12 से 15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।