Kia Syros को खरीदना हो गया महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत
वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूव ...और पढ़ें
-1776667421632_v-1782020537732_m.webp)
HighLights
किआ सिरोस की कीमत में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी
एसयूवी की शुरुआती कीमत अब 8.42 लाख रुपये हुई
इसमें 30 इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले और दमदार इंजन
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Kia Syros की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हो गई Kia Syros
किआ की ओर से भारतीय बाजार में ऑफर की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Syros की कीमत को बढ़ा दिया गया है। निर्माता की ओर से इस पर औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कितनी हुई महंगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में दो हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमत को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
किआ सिरोस में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें 30 इंच का ट्रिनिटी पेनोरमिक डिस्प्ले पैनल दिया गया है। जिसमें कनेक्टिड कार नेविगेशन सिस्टम, ड्यूल पेन सनरूफ, 64 रंगों की एंबिएंट लाइट्स, रियर सीट रिक्लाइन, स्लाइड और वेंटिलेटिड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार इंजन
किआ सिरोस में दो इंजन के विकल्प को ऑफर किया गया है। इसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिससे 120 पीएस की पावर और 172 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन भी दिया गया है जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों में ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में भी बदलाव किया गया है। अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.82 लाख रुपये है।
खबरें और भी
किनसे है मुकाबला
किआ की ओर से सिरोस को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Brezza, Maruti Fronx, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।