Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी राहत, इन वाहन चालकों के लिए किया Toll माफ, जानें किन टोल प्लाजा पर मिलेगी राहत

    महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य के तीन मुख्य हाइवे जिनमें मुंबई का अटल सेतु भी शामिल है अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए टोल फ्री रहेंगे। नई ईवी पॉलिसी 2025 के अंतर्गत अटल सेतु समृद्धि एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टोल से छूट मिलेगी। यह नियम 22 अगस्त 2025 से लागू होगा।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Sat, 23 Aug 2025 09:30 PM (IST)
    Hero Image
    अटल सेतु पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए टोल टैक्स माफ

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख हाइवे अब टोल फ्री कर दिया है। इसमें मुंबई का अटल सेतु भी शामिल है। यह पुल बेहद अहम लिंक है, लेकिन इस पुल का इस्तेमाल करने पर भारी टोल टैक्स देना पड़ता है। अब महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। नई EV पॉलिसी 2025 के तहत अटल सेतु पर ईवी गाड़ियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हाइवे अब टोल फ्री

    यह टोल माफी फिलहाल अटल सेतु कॉरिडोर के शिवाजी नगर और गावन कलेक्शन सेंटर्स पर लागू होगी। इससे पहले 31 जनवरी 2025 के एक रिजॉल्यूशन में सभी वाहनों के लिए टोल शुल्क 31 दिसंबर 2025 तक तय किया गया था। लेकिन अब इलेक्ट्रिक वाहनों को इससे बाहर कर दिया गया है। अटल सेतु के अलावा, समृद्धि एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टोल छूट मिलेगी। पूरे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय और राज्य हाईवेज़ पर इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को टोल का सिर्फ 50% ही देना होगा।

    किन वाहनों को मिलेगी छूट?

    ऊपर बताए गए हाईवे पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टोल फ्री किया गया है। इन इलेक्ट्रिक वाहनों में इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन (M1 कैटेगरी) इलेक्ट्रिक बसें (M3 और M4 कैटेगरी), चाहे वे स्टेट ट्रांसपोर्ट उपक्रम (STU) द्वारा संचालित हों या नॉन-STU ऑपरेटर्स द्वारा शामिल है। हालांकि, इलेक्ट्रिक गुड्स कैरियर्स को इस छूट में शामिल नहीं किया गया है।

    कब से लागू होगा नियम?

    22 अगस्त 2025 से यह छूट लागू हो जाएगी। इसका मतलब है कि अब इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन और इलेक्ट्रिक बसें इस पुल पर टोल फ्री होकर चल सकेंगी। यह फैसला महाराष्ट्र के अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की ओर से जारी अधिसूचना में पुष्टि की गई है।