Mahindra Scorpio N Facelift लॉन्च से पहले आ गई सामने, Z8L वेरिएंट में कैसे होंगे फीचर्स, पढ़ें खबर
वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Mahindra Scorpio N के Facelift को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिय ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की ओर से कई वाहनों को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता Mahindra Scorpio N Facelift को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। एसयूवी में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगा फेसलिफ्ट वर्जन
महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Mahindra Scorpio N को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से जल्द ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
सामने आया Z8L वेरिएंट
लॉन्च से पहले ही स्कॉर्पियो एन के Z8L वेरिएंट की जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डीलरशिप के स्टॉक यार्ड में इस एसयूवी को देखा गया है। जिससे कई फीचर्स की जानकारी मिली है।
क्या मिली जानकारी
निर्माता की ओर से इस वेरिएंट में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, क्रोम डोर हैंडल, 18 इंच अलॉय व्हील्स को दिया गया है। इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, 540 डिग्री कैमरा, वायरलैस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, टिंटेड विंडो, 12 स्पीकर के साथ सोनी का ऑडियो सिस्टम, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS को भी दिया गया है।
खबरें और भी
Z8 कनेक्ट भी होगा ऑफर
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट वर्जन में Z8 कनेक्ट वेरिएंट को भी ऑफर किया जाएगा। इस वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा, ADAS, क्रोम डोर हैंडल जैसे फीचर्स को नहीं दिया जाएगा, लेकिन इसमें सिंगल सनरूफ, मैनुअल आईआरवीएम जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कितना दमदार इंजन
महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प को ही दिया जा सकता है। जिसके साथ इसे छह स्पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया जाएगा।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 14 या 15 अगस्त को पेश किया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही एसयूवी के फेसलिफ्ट की कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि मौजूदा वेरिएंट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत में 20 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।