Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar को जल्‍द मिल सकता है अपडेट, लॉन्‍च से पहले हो रही टेस्टिंग, मिली यह जानकारी

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 09:20 AM (IST)

    Mahindra Thar facelift 2025 महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दरवाजों वाली महिंद्रा थार को जल्‍द ही अपडेट किया जा सकता है। एसयूवी को लेकर किस तरह की जानकारी सामने आई है। किस तरह के अपडेट के साथ इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    महिंद्रा की थार को किस तरह के अपडेट के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। जानें पूरी डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra Thar को जल्‍द ही अपडेट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दरवाजों वाली महिंद्रा थार को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। किस तरह के अपडेट के साथ थार को ऑफर किया जाता है। कब तक अपडेट (Mahindra Thar facelift 2025) के साथ महिंद्रा थार को लॉन्‍च (upcoming Mahindra SUV) किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपडेट होगी Mahindra Thar

    तीन दरवाजों वाली महिंद्रा थार को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी को अपडेट के पहले टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान ही एसयूवी (Thar updated version testing) को देखा गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि जल्‍द ही इसके अपडेटिड वर्जन को भारतीय बाजार में ऑफर किया जा सकता है।

    क्‍या मिली जानकारी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा थार के अपडेटिड वर्जन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया एक्‍सटीरियर और इंटीरियर दिया जा सकता है, जो Mahindra Thar Roxx से प्रेरित हो सकता है। इसके साथ ही इसमें कई नए फीचर्स को भी दिया जा सकता है जो अभी थार रॉक्‍स में दिए जा रहे हैं।

    इंजन में नहीं होगा बदलाव

    रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा इंजन के विकल्‍प के साथ ट्रांसमिशन के विकल्‍प ही दिए जाएंगे। मौजूदा समय में इस एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो डीजल, 2.2 लीटर एम हॉक टर्बो डीजल और दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्‍प दिए जाते हैं।

    कितनी होगी कीमत

    निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि अपडेट के साथ महिंद्रा थार की एक्‍स शोरूम कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.62 लाख रुपये तक है।

    कब होगी लॉन्‍च

    महिंद्रा की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के अपडेटिड वर्जन को लॉन्‍च करने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे अगले कुछ महीनों के दौरान लॉन्‍च किया जा सकता है।

    किनसे होगा मुकाबला

    महिंद्रा की ओर से तीन दरवाजों वाली थार को एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसका सीधे तौर पर Force Gurkha से मुकाबला होता है। लेकिन कीमत के मामले में भी इसे Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Maruti Jimny जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।