Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar को खरीदना हुआ महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत, पढ़ें नई लिस्ट!

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:00 PM (IST)

    भारत में एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा विकल्‍प Mahindra की ओर से किए जाते हैं। निर्माता की ओर से अपनी SUV Mahindra Thar की कीमत को बढ़ा दिया है। इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों को महिंद्रा की ओर से ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से अपनी एसयूवी Mahindra Thar की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। अब इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    बढ़ गई कीमत

    महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली थार की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है।

    कितनी बढ़ी कीमत

    जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से 37 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।

    किसकी कीमत में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी के LXT 4WD 2.2 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी की गई है। इस वेरिएंट की कीमत में 37 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

    किसकी कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी

    महिंद्रा की ओर से जहां एक ओर LXT 4WD 2.2 डीजल ऑटोमैटिक की कीमत में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी की गई है, वहीं LXT 2WD पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत में सबसे कम 27 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

    बाकी वेरिएंट्स की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

    महिंद्रा की ओर से ऑफर किए जाने वाले LXT 2WD डीजल मैनुअल की कीमत में 29500 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही AXT 2WD डीजल 1.5 मैनुअल वेरिएंट की कीमत में 32500 रुपये, LXT 4WD पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत में 33 हजार रुपये, LXT 4WD 2.2 डीजल मैनेअल की कीमत में 34 हजार रुपये, LXT 4WD पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत में 36 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

    खबरें और भी

    कितनी हुई कीमत

    बढ़ोतरी के बाद अब महिंद्रा थार की एक्‍स शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच