Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Vision X फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली नई SUV कॉन्सेप्ट पेश, कई बेहतरीन फीचर्स से होगी लैस

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 12:33 PM (IST)

    Mahindra Vision X SUV Concept Unveiled महिंद्रा ऑटो ने मुंबई में Freedom NU इवेंट में अपनी नई Mahindra Vision X SUV कॉन्सेप्ट को पेश किया। यह कॉन्सेप्ट महिंद्रा के पारंपरिक बॉक्सी लुक से अलग है और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आता है। इसमें स्प्लिट LED हेडलाइट बड़ा ग्रिल और कनेक्टेड LED टेललाइट जैसे फीचर्स हैं। इंटीरियर में ट्विन 12.3-इंच डिस्प्ले और मल्टी-लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है।

    Hero Image
    Mahindra Vision X SUV नई SUV कॉन्सेप्ट पेश

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा ऑटो ने मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित Freedom NU इवेंट में 15 अगस्त को अपने नए Mahindra Vision X SUV कॉन्सेप्ट को पेश किया है। इस कॉन्सेप्ट का डिजाइन महिंद्रा की पारंपरिक बॉक्सी और मस्कुलर लुक से थोड़ा अलग है। इसका लुक स्मूथ सरफेस और कर्वी बॉडी डिटेलिंग के साथ फ्यूचरिस्टिक लगता है। इसके साथ ही यह इसे Vision T, Vision S और Vision SXT से अलग भी बनाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Vision X: डिजाइन

    • इसे के B-SUV सेगमेंट यानी सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में लेकर आया जाएगा। इसका लुक बॉक्सी नहीं है, लेकिन स्लीक और एयरोडायनामिक है। इसके फ्रंट में स्प्लिट LED हेडलाइट सेटअप दिया गया है, जिसमें ऊपर DRLs और नीचे वर्टिकल LED प्रोजेक्टर दिया गया है। इनके बीच एक बड़ा ग्रिल है, जिसमें X पैटर्न बना हुआ है और ऊपर महिंद्रा का ट्विन पीक्स लोगो है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इसे ICE वर्जन लाया जा सकता है।
    • इसके साइड प्रोफाइल की बात करें, तो क्लैमशेल बोनट, फ्लश डोर हैंडल, फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट, रूफ रेल्स, मोटा C-पिलर, स्क्वेयर व्हील आर्च, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके पीछे की तरफ तरफ स्प्लिट रूफ स्पॉइलर, कनेक्टेड LED टेललाइट और वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स के साथ स्पोर्टी बंपर मिलता है।

    Mahindra Vision X: इंटीरियर

    इसके केबिन का डिजाइन पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक है। इसका डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स मल्टी-लेयर्ड डिजाइन में दिया गया है, जिसमें ड्राइवर और पैसेंजर के बीच कोई फिजिकल डिवाइडर नहीं है। इसमें ट्विन 12.3-इंच डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जिसमें से एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए होगा। इसका सेंट्रल कंसोल साफ-सुथरा है, कप होल्डर दिए गए हैं और गियर शिफ्टर स्टीयरिंग कॉलम में शिफ्ट किया जा सकता है। डबल D-कट स्टीयरिंग, HUD डिस्प्ले और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए अलग-अलग स्क्रीन भी देखने के लिए मिल सकती है।

    Mahindra Vision X: पावरट्रेन

    इसका प्रोडक्शन वर्जन ICE SUV हो सकती है, जिसमें पेट्रोल और डीजर इंजन ऑप्शन के साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देखने के लिए मिल सकते हैं। इसके साथ ही BE 6 प्रोडक्शन मॉडल की तरह इसके कॉन्सेप्ट डिजाइन से ज्यादातर एलिमेंट्स प्रोडक्शन में आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Mahindra Vision T SUV कॉन्सेप्ट पेश; बॉक्सी डिजाइन, बड़े ऑफ-रोड टायर्स और मॉडर्न LED लाइटिंग से लैस