Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 3XO भी हो गई महंगी, किस वेरिएंट की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    भारत में एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा विकल्‍प Mahindra की ओर से दिए जाते हैं। निर्माता की ओर से अपनी कॉम्‍पैक्‍ट SUV Mahindra XUV 3XO की कीमत को बढ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों को महिंद्रा की ओर से ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। अब इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    बढ़ गई कीमत

    महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV 3XO की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है।

    कितनी बढ़ी कीमत

    जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।

    किस वेरिएंट की कीमत सबसे ज्‍यादा बढ़ी

    निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले AX5 मैनुअल वेरिएंट की कीमत को सबसे ज्‍यादा बढ़ाया गया है। इसकी कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

    किस वेरिएंट की कीमत सबसे कम बढ़ी

    महिंद्रा की ओर से XUV 3XO के MX2 Pro वेरिएंट की कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी की गई है। इस वेरिएंट की कीमत में छह हजार रुपये बढ़ाए गए हैं।

    अन्‍य पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

    निर्माता की ओर से MX1 मैनुअल वेरिएंट की कीमत में 25 हजार रुपये, RevX M मैनुअल की कीमत में 20 हजार रुपये, RevX M (O) मैनुअल की कीमत में 18 हजार रुपये, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro मैनुअल की कीमत में नौ हजार रुपये, MX3, MX3 Pro, ऑटोमैटिक और RevX A मैनुअल की कीमत में 11 हजार रुपये, AX5 ऑटोमैटिक और AX5L मैनुअल की कीमत में 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

    डीजल वेरिएंट्स की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

    महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी के डीजल वेरिएंट्स MX2 मैनुअल की कीमत में 14 हजार रुपये, MX2 Pro मैनुअल की कीमत में 9900 रुपये और MX3 मैनुअल की कीमत में 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

    खबरें और भी

    कितनी हुई कीमत

    कीमत में बढ़ोतरी के बाद इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.05 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच