Maruti eVitara की कीमत में हो गई बढ़ोतरी, किस वेरिएंट को खरीदना कितना महंगा हुआ
वाहन निर्माता मारुति की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Maruti eVitara को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोत ...और पढ़ें

HighLights
मारुति eVitara की कीमतों में 30 हजार तक की बढ़ोतरी
बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया
Zeta वेरिएंट में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये की वृद्धि
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Maruti eVitara को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Maruti eVitara
मारुति की ओर से ई विटारा को भारतीय बाजार में मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। लेकिन इसकी औपचारिक जानकारी निर्माता की ओर से नहीं दी गई है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इस एसयूवी के अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग की गई है।
बेस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके बाद ऑफर किए जाने वाले जेटा वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
टॉप वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत
एसयूवी के टॉप वेरिएंट एल्फा और एल्फा ड्यूल टोन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में निर्माता की ओर से सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
खबरें और भी
कितनी है रेंज
मारुति की ओर से eVitara को एक से ज्यादा बैटरी विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 49KWh और 61 kWh की क्षमता की बैटरी पैक को दिया गया है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलती है। इसमें दी गई मोटर से इसे अधिकतम 128 किलोवाट पावर और 193 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।
कितनी हुई कीमत
मारुति की ओर से इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 16 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20.21 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच